scorecardresearch
 

क्रिकेटर डैरेन सैमी को बोला गया 'कालू' तो स्वरा भास्कर ने सनराइजर्स को लगाई फटकार

वेस्टइंडीज क्रिकेटर डैरेन सैमी आजकल सुर्खियों में चल रहे हैं. क्रिकेटर ने आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर आरोप लगाया था कि उन्हें वहां कुछ सदस्य नस्ली उपनाम से संबोधित करते थे. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसे फिर तूल दे दिया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद से माफी मांगने को कह दिया है.

Advertisement
X
 डैरेन सैमी और स्वरा भास्कर
डैरेन सैमी और स्वरा भास्कर

वेस्टइंडीज क्रिकेटर डैरेन सैमी आजकल सुर्खियों में चल रहे हैं. क्रिकेटर ने आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर आरोप लगाया था कि उन्हें वहां कुछ सदस्य नस्ली उपनाम से संबोधित करते थे. उन्हें कालू कहकर बुलाया जाता था. लेकिन बाद में खुद डैरेन सैमी ने इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने से मना कर दिया था और किसी से मांफी मांगने को भी नहीं कहा था. अब जब ये विवाद ठंडा पड़ता दिख रहा था, तब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसे फिर तूल दे दिया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद से माफी मांगने को कह दिया है.

डैरेन सैमी विवाद में कूंदी स्वरा

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. वो कहती हैं- डैरेन अगर कोई इंसान किसी अश्वेत व्यक्ति के लिए 'N' शब्द का प्रयोग करता और कहता कि वो उस देश से ताल्लुक रखता है जहां प्यार बरसता है, तब आप क्या कहते. अब ऐसा ही कुछ कालू शब्द के साथ भी है. सनराइजर्स हैदराबाद टीम को माफी मांगनी चाहिए. उन्हें कुछ सभ्यता दिखानी चाहिए. सिर्फ यही नहीं स्वरा ने डैरेन के प्रति सहानुभूति भी दिखाई थी और ट्वीट कर कहा था कि उन्हें उनके लिए बुरा लग रहा है.

Advertisement

अब स्वरा ने ऐसा रिएक्शन तब दिया था जब डैरेन ने कहा था कि उन्हें काला होने पर गर्व है. डैरेन ने ट्वीट कर बताया था- मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने एक शख्स से बेहतरीन बात की है. अब हम साथ में कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कैसे जागरूक किया जाए. नकारात्मकता के ऊपर ध्यान नहीं देना है. मुझे बताया गया है कि वो उस देश से आते हैं जहां प्यार बरसता है.

डैरेन नहीं रखते स्वरा से इत्तेफाक

स्वरा भास्कर ने इसी ट्वीट के बाद डैरेन को सलाह दी थी कि उन्हें सनराइजर्स से माफी मंगवानी चाहिए. लेकिन डैरेने की सोच एक्ट्रेस से जुदा है. वो अब किसी से भी माफी नहीं मंगवाना चाहते हैं. वो सिर्फ चहाते हैं कि समाज में ज्यादा जागरूकता फैले और लोग हर किसी का सम्मान करना सीख जाए.

Advertisement
Advertisement