scorecardresearch
 

गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने पहुंचे 'रईस'

एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म 'रईस' की सफलता के बाद सक्सेस पार्टी की और उसके बाद वो बेटे अबराम के साथ अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने पहुंचे.

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

बॉलीवुड के 'रईस' खान बॉक्स ऑफिस पर काबिल साबित हो चुके हैं और इसी बात का शुक्रिया अदा करने वो अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंचे.

एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म 'रईस' की सफलता के बाद जमकर पार्टी कर रहे हैं और अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर रहे हैं. हाल ही में मुंबई में 'रईस' की सफलता के बाद एक शानदार पार्टी रखी गई जहां फिल्म के सभी कलाकार मौजूद रहे.


इसके बाद शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम के साथ अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में नजर आए. शाहरुख और अबराम दोनों ने सर को पीले कपड़े से ढक रखा था और शाहरुख की गोद में नन्हा अबराम बहुत क्यूट लग रहा था.

Advertisement
Advertisement