scorecardresearch
 

चिंकारा केस: फिर मुश्किल में सलमान खान, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

चिंकारा मामले को लेकर सलमान खान के खि‍लाफ राजस्थान सरकार की अपील को मिली सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी. सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान की प्रतिक्र‍िया जानने के लिए जारी किया नोटिस.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

चिंकारा मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं. काले हिरण चिंकारा शिकार के मामले में जोधपुर हाई कोर्ट से तो सलमान बरी हो गए लेकिन हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिल गई है.

राजस्थान सरकार ने इस मामले को लेकर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट इस केस की सुनवाई के लिए तैयार हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके तहत सलमान खान को उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की प्रक्र‍िया जल्द से जल्द शुरू हो सके इसके लिए जल्द ही सुनवाई की तारीख तय की जाएगी.

आपको बता दें कि हाई कोर्ट ने इसी साल 25 जुलाई को को बरी कर दिया था. इस फैसले के बाद राज्यस्थान सरकार ने तभी कहा था कि वह फैसले को चुनौती देगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement