scorecardresearch
 

बिग बॉस: इस किचन एक्टिविटी में श्रीसंत से आगे निकले अनूप जलोटा

पिछले सीजन में विनर रहीं कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के नक्शेकदम पर चलते हुए इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट किचन में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं. इसका शिल्पा शिंदे को पिछले सीजन में बड़ा फायदा मिला था क्योंकि वह लोगों की सांत्वना जीत पाने में कामयाब रहीं.

Advertisement
X
अनूप जलोटा और श्रीसंत
अनूप जलोटा और श्रीसंत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 12 का हिस्सा बनने जा रहे हैं यह बात तो शो के प्रीमियर से पहले ही सुर्खियों में आ गई थी. लेकिन भजन सम्राट भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शो का हिस्सा बनने वाले हैं इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं होने पाई. अनूप घर के भीतर सबसे उम्रदराज सदस्य हैं.

बावजूद इसके एक किचन एक्टिविटी के मामले में उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत को धूल चटा दी. असल में पिछले सीजन की विनर रहीं कंटेस्टेंट के नक्शेकदम पर चलते हुए इस बार ज्यादातर कंटेस्टेंट किचन में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं. ताकि वह सभी कंटेस्टेंट्स की गुडविल जीत सकें. अनूप जलोटा और श्रीसंत के मामले में भी ठीक ऐसा ही हुआ.

शो के दूसरे दिन जब सभी कंटेस्टेंट्स ने किचन में अपना खाना खुद बनाने का फैसला किया तो जहां ने खुद के लिए लच्छा पराठा बनाकर तैयार कर दिया वहीं श्रीसंत रोटी बनाने के लिए भी जूझते नजर आए.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement