सीजन 12 आज से शुरू हो रहा है. शो कई नए बदलावों के साथ आ रहा है. इस बार के सीजन में विचित्र जोड़ियों का कॉन्सेप्ट है. ने प्रोमो के जरिए कई सारी विचित्र जोड़ियों के बारे में बताया था. अब एक नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें इस बार भाग लेने वाली एक विचित्र जोड़ी की कहानी बताई गई है.
वीडियो में कोलकाता की मेकअप आर्टिस्ट मित्तल जोशी और बिजनेस करने वाली रोशमी बानिक की कहानी है. दोनों दुश्मन के तौर पर बिग बॉस में एंट्री कर रही हैं. दोनों कभी दोस्त थे पर गलतफहमी के चलते दोनों दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गए.
Do dushman ek saath, aisi hi hai ye of Mital Joshi and Roshmi Banik! Stay tuned agar dekhna chahte ho iss jodi ko in the house!
— COLORS (@ColorsTV)
अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों में अपनी दुश्मनी बरकरार रखेंगी या फिर इसे दोबारा दोस्ती में तब्दील कर पाएंगी. इस बार सेलिब्रिटी जोड़ियों के साथ कॉमनर जोड़ियों का कॉन्सेप्ट रखा गया है.
अलग-अलग तरह की जोड़िया इस बार पार्टिसिपेट करेंगी. इन रोचक जोड़ियों से इस बार के सीजन में रोमांच दोगुना होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं.