scorecardresearch
 

BB12: सिंगल्स-जोड़ियों में सबसे बड़ा घमासान, शुरू हुआ टॉर्चर

बिग बॉस हाउस में दूसरा टास्क जबरदस्त होने वाला है. इसमें सिंगल्स और जोड़ियों के बीच घमासान देखने को मिलेगा.

Advertisement
X
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस में पहला टास्क श्रीसंत और शिवाशीष-सौरभ की वजह से रद्द हो गया था. दूसरे हफ्ते के टास्क का खुलासा हो गया है. ये जोड़ी V/S सिंगल्स के बीच खेला जाएगा. अपकमिंग शो का प्रोमो कलर्स के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है.

प्रोमो में कंटेस्टेंट का एग्रेशन देखने को मिल रहा है. इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को अपने धैर्य का परिचय देना होगा. सिंगल्स के साथ छिड़ी इस जंग में जोड़ियां सारी हदें पार करती दिख रही हैं. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त घमासान हो रहा है. टास्क के तहत कुर्सी पर बैठे सेलेब्रिटी को जोड़ियां हर तरीके से तंग करेंगी ताकि वो टास्क छोड़ दें.

जोड़ियां जीतने के लिए पानी, मिर्च, कूड़ा जैसी सभी चीजों का इस्तेमाल कर रही हैं. टास्क के दौरान सृष्टि के आंख में लगने की वजह से वे चिल्ला रही हैं. श्रीसंत गुस्से में कहते दिखते हैं कि थप्पड़ पड़ेगा. जिसके बाद सोमी कहती हैं मारके दिखाओ.

Advertisement

घर में ये नया टास्क दोस्ती और दुश्मनी के नए रंग बिखेरने वाला है. हर साल मेकर्स इस टास्क को रखते हैं. ये टास्क दर्शकों का भी पसंदीदा है. बिग बॉस-12 में हुए अब तक के मुकाबलों में जोड़ियों की जीत हुई है. अब देखना ये होगा कि इस टास्क का विजेता कौन बनता है.

Advertisement
Advertisement