scorecardresearch
 

BJP के विरोध के बाद पुणे में 'बाजीराव मस्तानी' के 5 शो रोके गए

'बाजीराव मस्तानी' का जमकर विरोध हुआ. पुणे के एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्म के 5 शो रद्द कर दिए गए.

Advertisement
X
'बाजीराव मस्तानी' का पुणे में विरोध
'बाजीराव मस्तानी' का पुणे में विरोध

बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का बीजेपी ने पुणे में विरोध किया है. विरोध के चलते फिल्म के 5 शो रद्द कर दिए गए हैं.

फिल्म में पेशवा का हुआ अपमान: BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने का जमकर विरोध किया, उनका कहना है कि फिल्म निर्माण के दौरान ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई और पेशवा को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है. पुणे के 'सिटी प्राइड' सिनेमाघर में सुबह आठ बजे नगर उपाध्यक्ष जयंत भावे के नेतृत्व में करीब 200 पार्टी कार्यकर्ता जमा हो गए और फिल्म के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शन को देखते हुए मल्टीप्लेक्स सिनेमा को मजबूरन फिल्म के पांच शो रद्द करने पड़े.

जयंत भावे ने फिल्म के विरोध का कारण बताते हुए कहा कि इस फिल्म में पेशवा शासन काल के ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. जो उनकी गरिमा के खिलाफ है. महाराष्ट्र के लोग पेशवाओं की पूजा करते हैं और इस फिल्म में जो दिखाया गया है, उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते. भावे ने पेशवा के बारे में बताया कि पेशवा बाजीराव बहुत बड़ी ऐतिहासिक हस्ती थे. उन्होंने छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य को देशभर में फैलाने में उनकी सहायता की थी. वह अपने कर्तव्यों में इतने व्यस्त थे कि कई बार युद्ध के दौरान घोड़े पर बैठकर भोजन किया करते थे.

Advertisement

सिर्फ भंसाली के लिए 'काशीबाई' बनीं प्रियंका चोपड़ा
'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई का रोल करने वालीं प्रियंका चोपड़ा के पहनावे को लेकर भी विरोध है. बीजेपी के जयंत भावे ने इस बारे में कहा कि बाजीराव के पास नृत्य करने और अपनी चोटी बांधने का वक्त ही नहीं था, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है. इसके अलावा उनकी पत्नी काशीबाई का किरदार निभाने वाली भी उस दौर से अलग है. ने भी कुछ हफ्ते पहले फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर विरोध किया था.

फिल्म में काशीबाई के रोल पर  है कि 'बाजीराव मस्तानी' में उनके लिए काशीबाई का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. प्रियंका ने कहा कि मैंने यह फिल्म संजय लीला भंसाली के लिए की है. उनके मुताबिक, उन्हें काशीबाई का किरदार काफी दिलचस्प लगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह एक स्त्री चरित्र है और मेरे लिए यह रोल करना एक अलग अनुभव था. मेरे लिए यह फिल्म काफी खास है और इसका हिस्सा बनने के लिए मैं काफी उत्साहित थी.

इनपुट-IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement