बाहुबली 2 से धमाकेदार कलेक्शन्स की उम्मीद थी. यह भी तय था कि फिल्म कई रिकॉर्ड बनाएगी. लेकिन इतना बड़ा धमाका उम्मीदों से भी आगे निकला. रिलीज होने के बाद ने जोरदार का कमाई का सिलसिला संडे तक जारी रखा और पहले वीकएंड तक फिल्म बॉक्सऑफिस पर 450 करोड़ कमा चुकी है.
हालांकि निश्चित आंकड़े आने अभी बाकी हैं लेकिन शुरुआती गणना इतनी बड़ी संख्या की ओर ही इशारा कर रही है. हो सकता
है कि यह कलेक्शन इस संख्या को पार भी कर जाए. बता दें कि पहले दिन फिल्म ने भारत में 121 करोड़ की कमाई थी. वहीं दूसरे दिन इसकी कुल कमाई रही 382.5 करोड़ की.

बाहुबली के पहले हिस्से ने जहां 650 करोड़ की कमाई की थी, वहीं बाहुबली 2 के इस क्रेज को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह 1000 करोड़ की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना देगी.
रजनीकांत ने भी की तारीफ
'बाहुबली 2' को लेकर राजामौली को यूं तो बेहतरीन रिव्यूज मिल रहे हैं. लेकिन रजनीकांत ने फिल्म को लेकर जो ट्वीट किया, वह सबसे अलग है.
साउथ के सिनेमा के भगवान, रजनीकांत ने देखने के बाद ट्विटर पर लिखा - 'बाहुबली 2' मास्टर पीस है और भारतीय सिनेमा को इस फिल्म पर गर्व है.
देखें ट्वीट -
Baahubali 2 ... indian cinema's pride. My salutes to God's own child and his team!!!
— Rajinikanth (@superstarrajini)
इस पर राजामौली ने जवाब दिया कि इससे बेहतर फिल्म के लिए कुछ नहीं हो सकता क्योंकि को खुद भगवान ने आशीर्वाद दिया है. देखें ट्वीट -
THALAIVAAAA... Feeling like god himself blessed us... our team is on cloud9... Anything couldn't be bigger... 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
— rajamouli ss (@ssrajamouli)
आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं.