टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 का नया गाना रिलीज हो चुका है. इसके बोल 'लो सफर...' हैं. बागी 2 का ट्रेलर पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है.
बागी-2 के इससे पहले दो गाने रिलीज हो चुके हैं. 'मुंदियां...' गाने में दिशा और टाइगर डांस करते नजर आए हैं, वहीं 'ओ साथी रे' में भी दोनों रोमांटिक होते दिखे. अब तीसरे गाने 'लो सफर...' में दिखाया गया है कि रॉनी (टाइगर) हॉस्टल छोड़ रहे हैं. वे नेहा (दिशा) से अलग हो रहे हैं. नेहा उन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, दोनों क्यों अलग हो रहे हैं ये राज ही है.
फिल्म की स्टोरी की बात करें तो नेहा यानी दिशा की बहन रिया किडनैप हो जाती हैं और नेहा रॉनी को मदद के लिए कहती हैं. इस दौरान रॉनी आक्रमक अंदाज में गुंडों से लड़ते हैं.
बता दें पहले बागी का सीक्वल 30 मार्च को रिलीज होगी. हीरोपंती से अपना करियर शुरू करने वाले टाइगर श्रॉफ की फैन फालोइंग काफी बढ़ चुकी है.