भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का गुरुवार को एम्स अस्पताल में निधन हो गया. पिछले लंबे वक्त से वह बीमारी से जूझ रहे थे और गुरुवार शाम 5.05 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. अटल जी 11 जून से ही नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें यूरिनरी ट्रैक इनफेक्शन हुआ था. उनके निधन पर तमाम राजनेताओं और फिल्मी सितारों ने शोक व्यक्त किया. छोटे पर्दे के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर अटल जी के लिए भावुक संदेश लिखे.
टीवी शो नागिन के एक्टर ने लिखा, "मैं भावुक हूं उस प्यार से जो ये देश अटल जी को करता था. सभी राजनीतिक तरंगों से परे. सिर्फ नेता के तौर पर नहीं, कवि के तौर पर, वक्ता के तौर पर और इतना ही नहीं एक बहुत प्यारे और अच्छे इंसान के तौर पर भी." टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत के एक्टर करण वी. ग्रोवर ने लिखा, "अटल बिहारी वाजपेयी जी जय हिंद".
I'm moved by the love this nation has for ji
Loved across all political spectrums.
Loved not only as a leader, poet, orator but also as a lovely human being.... my condolences to the entire family 🙏
— Karanvir Bohra (@KVBohra)
टीवी शो में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख ने लिखा, "हम सभी के लिए दुखद घड़ी है. हमने एक ऐसा नेता खो दिया जिसे हम सभी बहुत प्यार करते थे. भारत रत्न और भारत मां का एक महान बेटा श्री अटल बिहारी वाजपेयी."
Sad moment for all of us . We lost one of the most loved leader , Bharat Ratna and great son of India Shri atal Bihari Vajpayee.
— Aasif Sheikh (@iaasifsheikh)
कलर्स टीवी के सीईओ राज नायक ने भी ट्विटर पर अटल जी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, "एक महान नेता, सच्चा सांसद, एक सज्जन और भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्रियों में से एक. जिसे उसके विरोधी भी प्यार करते थे और सम्मान करते थे. रेस्ट इन पीस अटल जी."
A tall leader, true statesman, a gentleman and one of India’s best Prime Minister, loved and respected even by his opponents. RIP Shri ji. 🙌
— Raj Nayak (@rajcheerfull)
टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ ने लिखा, "रेस्ट इन पीस अटल जी. सर आप हमारे लिए एक प्रेरणा रहे हैं. यह खालीपन कभी भरा नहीं जा सकेगा." टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपने अंदाज में याद किया और लिखा, "ये अच्छी बात नहीं है..". अटल जी अपने भाषणों के दौरान अक्सर यह लाइन बोला करते थे.
Ye acchi baat nahi hai .... 🙏🏼
— Kavita Kaushik (@Iamkavitak)