scorecardresearch
 

कबीर सिंह में ये एक्टर निभाएगा शाहिद के बड़े भाई का रोल

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. अब वह एक बार फिर से पर्दे पर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
X
अर्जन बाजवा
अर्जन बाजवा

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. अब वह एक बार फिर से पर्दे पर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. शाहिद अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक फिल्म कबीर सिंह से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया और इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

बॉलीवुड एक्टर अर्जन बाजवा फिल्म में शाहिद कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाते नजर आएंगे. ट्रेलर में दो सीन्स में अर्जन को शाहिद के बड़े भाई के तौर पर दिखाया गया है. हालांकि सीन्स में दिखाया गया है कि शाहिद इतने जिद्दी और बिगड़ैल किस्म के हैं कि वह अपने भाई की एक नहीं सुनते हैं. अर्जुन इससे पहले रुस्मत, टैल मी ओर खुदा और गुरु जैसी फिल्मों में काम करते नजर आ चुके हैं.

Advertisement

बात करें कबीर सिंह में शाहिद कपूर के रोल की तो वह इस फिल्म में एक एमबीबीएस डॉक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे जो कि मोहब्बत में नाकाम होने के बाद खुद को तबाह करने की राह पर निकल पड़ता है. फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने खुद को काफी हद तक ट्रांसफॉर्म किया है. उन्होंने अपनी फिजीक को पूरी तरह से बदल दिया. वह काफी फैट हो गए हैं और बाल भी काफी बढ़ा लिए हैं.

एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्म के लिए जब वह अपने आप को ट्रांसफॉर्म कर रहे थे तो उनका सबसे बड़ा डर ये था कि क्या वह वापस अपने उसी फिट लुक में वापसी कर पाएंगे या नहीं. बता दें कि शाहिद अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement