scorecardresearch
 

मलाइका से अलग होने के सवाल पर क्या कहा अरबाज खान ने

पिछला साल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के अलगाव के नाम रहा. 18 साल के रिश्ते के बाद अरबाज और मलाइका ने अलग होने का फैसला लिया था. हाल ही में हुए एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानिए अरबाज ने मलाइका से अलग होने के सवाल पर क्या कहा...

Advertisement
X
अरबाज खान
अरबाज खान

एक्टर-डायरेक्टर अरबाज खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'जीना इसी का नाम है' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि पर्सनल लाइफ में अगर किसी भी तरह का नुकसान होता है, तो इंसान कुछ दिनों बाद आगे बढ़ ही जाता है.


अरबाज ने आगे कहा, 'आपके पास दो ऑप्शन होते हैं. या तो आप पीछे मुड़कर देखें और वहीं ठहर जाएं या उससे सबक लेते हुए आगे बढ़ें. किसी भी तरह का नुकसान, चाहे वह पैसों का हो, परिवार में किसी का निधन हो या संबंधों का समाप्त होना हो, जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है. इंसानों को जिंदगी में आगे बढ़ना ही होता है.


केशव पनेरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अरबाज के अलावा हिमांश कोहली, मंजरी फड़नीस, प्रेम चोपड़ा और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकार हैं. यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी.

Advertisement

Advertisement
Advertisement