scorecardresearch
 

शुरू से ही आलिया को पसंद है ये एक्टर, वायरल हुआ पुराना वीडियो

आलिया का 2013 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कॉफी विद करण में अपनी पसंद के बारे में बेहिचक बात करती दिख रही हैं.

Advertisement
X
रणबीर और आलिया
रणबीर और आलिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में दोनों को जब सोनम की शादी में साथ देखा गया तो इसका सबूत भी मिला. इन दिनों आलिया का 2013 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो करण जौहर के शो कॉफी विद करण में 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' की स्टारकास्ट के साथ पहुंची और वहां बेबाकी से रणबीर कपूर का नाम लेती नजर आ रही हैं.

एपिसोड के एक रैपिड फायर राउंड के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो किस एक्टर के साथ हॉट सीन्स करने से नहीं घबराएंगी? तो आलिया ने बिना हिचके रणबीर कपूर का नाम लिया. इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि वो किसके साथ शादी करना चाहेंगी और किसे किल करना चाहेंगी तो इसमें उन्होंने शादी वाले सवाल पर भी रणबीर कपूर का नाम लिया.

Advertisement

इसके अलावा भी कई सारे ऐसे मौके हैं जहां पर आलिया खुले तौर पर अपनी चाहत का जिक्र करते हुए रणबीर का नाम लेती नजर आई हैं. कुछ समय पहले फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि आलिया और रणबीर इस साल अपने रिश्ते को नया आयाम दे सकते हैं.

फिल्मों की बात करें तो मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी आलिया की फिल्म राजी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और तेजी से 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है.

Advertisement
Advertisement