scorecardresearch
 

'उड़ता पंजाब' में अपने स्किन कलर से थ्री शेड ज्यादा डार्क नजर आएंगी आलिया

अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' में आलिया भट्ट अपने स्कि‍न कलर से तीन शेड ज्यादा डार्क नजर आएंगी, जिससे वह अपने बिहारी गर्ल के कैरेक्टर को जस्टिफाइ कर सकें.

Advertisement
X
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

क्या ये 'हाइवे' के बाद आलिया की दूसरी बड़ी डार्क इंटरटेनर होगी? जवाब है बिल्कुल, नो डाउट हां. बबली गर्ल की इमेज लेकर चल रही आलिया ने एक्टिंग में भी खुद को साबित किया है.

इस फिल्म को साइन करने के पीछे हाइवे का वो अनुभव हो सकता है जिसने आलिया को एक की पहचान दिलाई थी. 'उड़ता पंजाब' निश्चित तौर पर एक्सपेरिमेंटल फिल्म है. आलिया का प्लस प्वाइंट यह है कि उन्हें फिल्म की दूसरी फीमेल लीड करीना कूपर का साथ मिलेगा जो आलिया की आईकन है.

फिल्म के अबतक आए हुए पोस्टर से दिख रहा है कि इसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अपनी अभी तक की इमेज से अलग नजर आएंगे. उनके लुक के साथ की डिफरेंट वर्क स्टाइल के सैटिस्फैक्शन के लिए भी है.

एक बात तो तय है कि आलिया का यह नया लुक रफ और उनकी पर्सनैलिटी से मैच नहीं होने के बावजूद बड़े सरप्राइज देने वाला है. पहले लुक से तो ऐसा लग रहा है कि आलिया दिहाड़ी का काम करने वाली मजदूर हैं. आलिया के चेहरे पर एक्प्रेशन से ज्यादा डार्क टोन पर काम किया गया है.

Advertisement

आलिया का स्कीन कलर इस फिल्म में उनके स्कि‍न कलर से तीन शेड ज्यादा डार्क किया गया है जिससे वह अपने बिहारी गर्ल के कैरेक्टर को जस्टिफाइ कर सके. उड़ता पंजाब के डायरेक्टर अभिषेक चौबे हैं और और फैंटम फिल्म की निर्मित फिल्म 17 जून को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement