डायरेक्टर अभिषेक चौबे की अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर के रॉकस्टार किरदार के बाद अब फिल्म में पंजाबी स्टार दिलजीम दोसांझ का लुक भी जारी हो गया है. फिल्म में इस लुक को दिलजीत ने फैन्स के साथ ट्विटर पर शेयर किया है.
इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस लुक को डायलॉग पोस्टर के जरिए जारी किया गया है. दिलजीत की आवाज में जारी यह डायलॉग है, 'बात आपकी और मेरी नहीं है यह बात है पंजाब की.'
Baat Apki Aur Meri Nhi Hai. Yeh Baat hai PUNJAB Ki🙏
— #UdtaDiljit (@diljitdosanjh)
Baat Apki Aur Meri Nhi Hai. Yeh Baat Hai PUNJAB Ki🙏 👉
— #UdtaDiljit (@diljitdosanjh)
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ फिल्म 'उड़ता पंजाब' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. डायरेक्टर अभिषेक चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' को चार साल के रिसर्च के बाद बनाया गया है और फिल्म की कहानी पंजाब में ड्रग्स के फैले जाल के ईद गिर्द घूमती है. इस फिल्म में दिलीजीत दोसांझ के अलावा , और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आएंगे. यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने जा रही है.