अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2' की कमाई 88 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं.
हालांकि रिलीज के पहले फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर विवाद जरूर हुआ था. दरअसल यह फिल्म कोर्टरुम ड्रामा है और सेंसर बोर्ड को इसके कुछ सीन्स से ऐतराज था. इसलिए फिल्म से कुछ सीन्स को हटा दिया गया था.
अब ने अपने फैंस के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से हटाए गए एक सीन को शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने केप्शन दिया है, 'फिल्म जॉली एलएलबी 2 को इतना प्यार देने के लिए आप सब का शुक्रिया. आप सब के साथ मैं फिल्म से अपना फेवरेट डिलीटेड सीन शेयर कर रहा हूं.'
Thank you so much for giving so much love to 🙏🏻 Sharing with you'll one of my favourite deleted scene, have a Jolly good morning 😉
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
बता दें कि यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म में अक्षय एक वकील की भूमिका में हैं. फिल्म में अक्षय के अपोजिट हुमा कुरैशी हैं.