scorecardresearch
 

जॉली एलएलबी 2: 6 दिन में फिल्म ने इस तरह कमाए 100 करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ आगे बढ़ रही है. फिल्म ने 6 दिनों में भारत में 74.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement
X
फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार
फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की लीगल ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने रिलीज के छठे दिन 74.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हुई है.

फिल्म ने 6 दिनों में का कलेक्शन किया है. इंटरनेश्नल मार्केट में फिल्म ने अब तक 16.73 करोड़ का बिजनेस किया है.

पहला दिन - 10 फरवरी, शुक्रवार - 13.20 करोड़ रुपये

दूसरा दिन - 11 फरवरी, शनिवार - 17.31 करोड़ रुपये

तीसरा दिन - 12 फरवरी, रविवार - 19.95 करोड़ रुपये

चौथा दिन - 13 फरवरी, सोमवार - 7.26 करोड़ रुपये

पांचवां दिन - 14 फरवरी, मंगलवार - 9.07 करोड़ रुपये

छठा दिन - 15 फरवरी, बुधवार- 8.08 करोड़ रुपये

इस तरह पहले 6 दिन में फिल्म कुल 74.87 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

फिल्म का कुल बजट है 78 करोड़ रुपये. जिनमें से 15 करोड़ मार्केटिंग पर खर्च किया गया है, जबकि 35-40 करोड़ तक अक्षय कुमार की फीस है. लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम पार करना होगा. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही ये आंकड़ा पार कर लेगी.

Advertisement

बता दें कि वकील जगदीश्वर मिश्रा की कहानी है जिसमें कॉमेडी के पंच के साथ ही सिस्टम पर तीखा प्रहार भी किया गया है. यह 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है. पिछले किरदारों में से सौरभ शुक्ला को ही इस फिल्म में लिया गया है.

Advertisement
Advertisement