scorecardresearch
 

सलमान खान ने किया था खुलासा, ऐश्वर्या के पिता थे उनके ब्रेकअप की वजह

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी को लेकर बहुत कुछ गया है. जानें इस मामलें में खुद सलमान ने ऐश के पापा के बारे में क्या कहा था...

Advertisement
X
Salman Khan and Aishwarya Rai
Salman Khan and Aishwarya Rai

अपने पापा के निधन के बाद से ऐश्वर्या राय गहरे सदमे में हैं. पूरा बॉलीवुड उनको सांत्वना दे रहा है लेकिन इस मौके पर सलमान खान पीछे रहे हैं.

बेशक वह इन दिनों 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन इसकी वजह और भी है. बताया जाता है कि सलमान और ऐश की लव स्टोरी के दी एंड की वजह उनके पापा थे.


सलमान ने खुद बताई थी वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के दबंग स्वभाव के चलते दोनों का रिश्ता खत्म हुआ था. साल 2002 में दोनों ने एक दूसरे पर खुलकर इल्जाम लगाए थे और इसके बाद सलमान खान ने एक विस्फोटक इंटरव्यू दिया था.

उन्होंने ब्रेकअप का कारण ऐश्वर्या के पापा को बताते हुआ कहा था कि ऐश्वर्या के पिता मेरे बारे में बिल्कुल ठीक सोचते थे!

Advertisement


कृष्णराज को पसंद नहीं था ये रिश्ता
इस बात की भी अक्सर चर्चा होती है कि ऐश्वर्या राय के माता पिता को उनका और सलमान खान का रिलेशनशिप नहीं पसंद था. जिस रात सलमान ने ऐश्वर्या के घर जाकर काफी तमाशा किया, जिसकी पूरी जानकारी ऐश ने एक इंटरव्यू में दी थी.


इसके बाद एक इंटरव्य में सलमान अपनी हर गलती को मानते हुए दूसरा मौका मांगा. इसी दौरान सामने आया था कि उनके ब्रेकअप की बड़ी वजह सलमान का ऐश के पापा के साथ बदतमीजी करना था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मेरी लाइफ के बारे में जानकर वे हमारा रिश्ता नहीं चाहते.


परिवार ले आया था दोनों में दूरियां
बताया जाता है कि सलमान खान ने इस इंटरव्यू में माना था कि ऐश के साथ रिश्ता उन्होंने अपनी बेवकूफी की वजह से खरा‍ब किया है. ऐश के लिए वह बोले थे - जिस तरह मैं अपने मां-बाप की बेइज्जती बर्दाशत नहीं करूंगा, उसी तरह ऐश्वर्या भी ऐसा कभी नहीं चाहेंगी. फिर ऐसा कौन-सा पिता होगा जो अपनी बेटी को ऐसे लड़के के साथ जाने की इजाजत देगा. हमारे बीच में कभी हिंदू-मुस्लिम वाली दीवार नहीं खड़ी हुई लेकिन हर काम में जल्दबाजी वाली मेरी नेचर के चलते मैंने उनको खो दिया है.

Advertisement



Advertisement
Advertisement