scorecardresearch
 

मसाबा ने मां नीना गुप्ता को किया बर्थडे विश, शेयर की पुरानी तस्वीरें

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. मसाबा ने नीना गुप्ता के यंगडेज की फोटो शेयर की है. इसमें नीना गुप्ता को पहचानने में एक बार को शायद कोई भी गच्चा खा जाए.

Advertisement
X
नीना गुप्ता-मसाबा
नीना गुप्ता-मसाबा

दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता 4 जून को अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस लॉकडाउन में इस खास दिन बड़ा सेलिब्रेशन तो नहीं कर पाएंगी, लेकिन वे पति संग अपने जन्मदिन को जरूर सेलिब्रेट करेंगी. वे पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर में हैं.

मसाबा ने किया नीना गुप्ता को बर्थडे विश

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए मसाबा ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मॉम. इसके साथ मसाबा ने मां द्वारा दी गई सीख का भी जिक्र किया है. मसाबा ने नीना गुप्ता के यंगडेज की फोटो शेयर की है. इसमें नीना गुप्ता को पहचानने में एक बार को शायद कोई भी गच्चा खा जाए. तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि नीना गुप्ता किसी सीन की प्रैक्टिस कर रही हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@masabagupta) on

View this post on Instagram

A post shared by (@masabagupta) on

मसाबा ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें मसाबा गुप्ता भी नजर आ रही हैं. तस्वीर में नीना गुप्ता ट्रैडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. वहीं मसाबा उनकी गोद में बैठी हुई हैं. मां-बेटी की ये तस्वीर काफी खूबसूरत है.

बता दें, नीना गुप्ता बॉलीवुड की सदाबहार अदाकार हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है. पिछले सालों में रिलीज हुई नीना गुप्ता की बधाई हो, शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों में उनके काम ने लोगों का दिल जीता है. लॉकडाउन के दौरान नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे अपनी लाइफ से जुड़े किस्से और बातें भी फैंस के साथ साझा करती हैं.

Advertisement
Advertisement