आमिर की 'दंगल' दर्शकों को खूब पसंद आई. शुरुआती कमाई से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है. 'दंगल' की पहले हफ्ते की कमाई 197 करोड़ रही. जोकि पहले हफ्ते में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
लेकिन आमिर की 'दंगल' सलमान खान की 'सुल्तान' को पछाड़ ना सकी. 'सुल्तान' पहले से ही एक हफ्ते में 209 करोड़ की कमाई करते हुए पहले नंबर पर बनी हुई है.
'दंगल' ने आमिर की खुद की फिल्म 'धूम 3' को पछाड़ा है जोकि 188 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं 'बजरंगी भाईजान' और 'पीके' भी चौथे और पांचवें पायदान पर है. इसतरह से 'दंगल' बॉलीवुड की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है.