scorecardresearch
 

बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' का दम जारी, 400 करोड़ के पार पहुंची कमाई

'दंगल' साल 2016 में सलमान की 'सुल्तान' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 'सुल्तान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ था. लेकिन दंगल की ये दौड़ देखकर लगता है कि जल्द ही ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है.

Advertisement
X
आमिर की दंगल ने तोड़े सारे रिकार्ड
आमिर की दंगल ने तोड़े सारे रिकार्ड

आमिर खान की फिल्म दंगल बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। 23 दिसंबर को रिलीज हुई 'दंगल' ने अपने दूसरे वीकएंड पर 72.93 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही इस फिल्म का घरेलू कलेक्शन 270 करोड़ हो गया है. वहीं विदेश में इसने 141 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस हिसाब से 'दंगल' कमाई का 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.


ये है 'दंगल' की कमाई का पूरा हिसाब

पहला दिन (शुक्रवार) - 23 दिसंबर: 29.78 करोड़

दूसरा दिन (शनिवार) -  24 दिसंबर: 34.82 करोड़

तीसरा दिन (रविवार) -  25 दिसंबर: 42.35 करोड़

चौथा दिन (सोमवार) -  26 दिसंबर: 25.48 करोड़

पांचवां दिन (मंगलवार) -  27 दिसंबर: 23.07 करोड़

छठा दिन (बुधवार) -28 दिसंबर: 21.20 करोड़

सातवां दिन (गुरुवार) -  29 दिसंबर: 20.29 करोड़

दूसरा हफ्ता

आठवां दिन (शुक्रवार) -  30 दिसंबर: Rs 18.59 करोड़

नौवां दिन (शनिवार) - 31 दिसंबर: Rs 23.07 करोड़

दसवां दिन (रविवार) - 1 जनवरी: Rs 31.27 करोड़

कुल कमाई (10 दिन) - 270.47 करोड़


Advertisement

गौरतलब है कि 'दंगल' साल 2016 में सलमान की 'सुल्तान' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 'सुल्तान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ था. लेकिन दंगल की ये दौड़ देखकर लगता है कि जल्द ही ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement