scorecardresearch
 

तमिल गाने से ब्रिटेन में हुई थी रहमान की खिंचाई, IIFA में किया Rock

एआर रहमान ने IIFA Rock Concert के दौरान हिंदी और तमिल गानों से समा बांध दिया. रहमान ने अपने तमिल गाने 'उर्वशी-उर्वशी' और 'हम्मा हम्मा' पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Advertisement
X
एआर रहमान (Picture- ANI)
एआर रहमान (Picture- ANI)

एआर रहमान ने IIFA Rock Concert के दौरान हिंदी और तमिल गानों से समा बांध दिया. रहमान ने अपने तमिल गाने 'उर्वशी-उर्वशी' और 'हम्मा हम्मा' पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

यहां रहमान के हाल में ब्रिटेन में हुए कॉन्सर्ट से बिल्कुल उलट नजारा था, जहां ज्यादा तमिल गानों को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी खिंचाई हुई थी.

रहमान ने करीब दो घंटों तक वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन किया. उसके बाद भी दर्शकों से गाने की फरमाइश आती रही. इसके बाद रहमान ने कहा, 'क्या? एक बार फिर...मैं आपको नहीं सुन सकता...क्या अब काफी देर नहीं हो गयी?' इसके बाद उन्होंने एक बार फिर माइक पकड़ा और 'हम्मा हम्मा' गाना शुरू किया.

ऑस्कर विजेता संगीतकार ने अपने आस्कर जीतने वाले गाने 'जय हो’ के साथ शुरुआत की और इसके साथ ही स्टेज की रोशनी भगवा, सफेद और हरे रंग में बदल गई.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘मैं यहां आने और इस कॉन्सर्ट का समर्थन करने के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं...सभी को प्यार.'

Advertisement
Advertisement