scorecardresearch
 

‘दबंग 2 में दिखेगी सलमान की बेहतरीन भूमिका’

अभिनेता-निर्माता अरबाज खान का कहना है कि फिल्म ‘दबंग 2’ से सलमान की एक नई पहचान बनने वाली है. उनका कहना है कि साल 2010 की एक्शन से भरपूर फिल्म इस फिल्म के सीक्वल में सलमान खान अपने जीवन के अब तक के बेहतरीन किरदार में दिखेंगे.

Advertisement
X
सलमान खान-अरबाज खान
सलमान खान-अरबाज खान

अभिनेता-निर्माता का कहना है कि फिल्म ‘’ से की एक नई पहचान बनने वाली है. उनका कहना है कि साल 2010 की एक्शन से भरपूर फिल्म इस फिल्म के सीक्वल में अपने जीवन के अब तक के बेहतरीन किरदार में दिखेंगे.

अरबाज ने कहा कि सलमान खान की बहादुरी को दर्शकों ने सराहा है और उसे पसंद भी किया है.

अरबाज ने कहा, ‘इस फिल्म में सबकुछ है जो कि दर्शक अपने इस ‘दबंग हीरो’ से उम्मीद करते हैं. आप इसमें चुलबुल पांडे के सभी कारनामे और उसकी बहादुरी देख सकेंगे.’

सलमान की यह विशेष छवि फिल्म ‘वांटेड’ से बनी है और जो ‘रेडी’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों में सफलता का मूल मंत्र बनी. 45 वर्षीय अरबाज फिलहाल कानपुर में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि लोगों को इस फिल्म से कुछ अलग की उम्मीद होगी लेकिन यह पहली फिल्म की तरह ही बेहद साधारण है. यदि मैं ‘दबंग’ का प्रशंसक हूं तो मैं निश्चित रूप से कुछ खास दृश्यों को जरूर देखना चाहूंगा. नई फिल्म में आप चुलबुल पांडे को नए शहर में नई परिस्थितियों और नए विवाद में घिरा देखेंगे.

Advertisement

फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं, प्रकाश राज और स्वयं अरबाज खान भी हैं. ‘दबंग 2’ के होने की उम्मीद है.

Advertisement
Advertisement