scorecardresearch
 

22 साल की दोस्ती...पर्दे पर हिट है विजय-तृषा की जोड़ी, फिल्में करती हैं ताबड़तोड़ कमाई

थलापति विजय और तृषा कृष्णन ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी साथ में पहली फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. तब से अब तक दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट है.

Advertisement
X
पर्दे पर हिट है थलपति विजय-तृषा कृष्णन की जोड़ी (Photo: Social Media)
पर्दे पर हिट है थलपति विजय-तृषा कृष्णन की जोड़ी (Photo: Social Media)

एक्टर से नेता बने थलापति विजय ने काई सुपरहिट फिल्में दी हैं. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति की गिनती सबसे बड़े मास-एक्शन के तौर पर होती है. फिल्मों में थलपति की जोड़ी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग काफी पसंद की गई है. दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं. उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का हमेशा दिल जीता है. 

फिल्मों में हिट है थलपति विजय- तृषा की जोड़ी

खास बात यह है कि को-स्टार्स होने के साथ थलपति विजय और तृषा कृष्णन काफी अच्छे दोस्त भी हैं. दोनों हमेशा एक दूसरे के सुख-दुख में साए की तरह साथ रहते हैं. थलपति के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में भी तृषा शामिल हुई थीं. उन्होंने थलपति संग उनका जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था. 

थलपति विजय और तृषा की फिल्मों में जोड़ी भी हमेशा हिट साबित हुई हैं. आइए जानते हैं दोनों ने साथ में कौन-कौन सी फिल्में की हैं. 

'घिल्ली'  (Ghilli)
थलपति विजय और तृषा कृष्णन ने पहली बार साल 2004 में आई फिल्म 'घिल्ली'में साथ काम किया था. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी. फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. 2024 में फिल्म के 20 साल पूरे होने पर इसे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था. 

Advertisement

'तिरुपाची' (Thirupaachi)
'घिल्ली' की भारी सफलता के बाद थलपति विजय और तृषा कृष्णन ने फिल्म 'तिरुपाची' में फिर से साथ काम किया. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से यह साबित किया था कि उनकी जोड़ी बेस्ट है. 

'आथी(Aathi)
दो हिट फिल्में देने के बाद विजय और तृषा फिल्म 'आथी' में फिर से साथ दिखे. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाई, लेकिन इस फिल्म में विजय और तृषा को बेहद पसंद किया गया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को एक बार फिर याद दिला दिया कि उन्हें तमिल सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और बेस्ट जोड़ियों में से एक क्यों माना जाता है. 

 'कुरुवि' (Kuruvi)
विजय और तृषा फिर 'कुरुवि' में साथ दिखे. फिल्म रिलीज होने तक, दोनों कुछ ही सालों में एक साथ चार फिल्में करके फैंस की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन चुके थे. 

'लियो' (Leo)
14 साल के लंबे वक्त के बाद, विजय और तृषा लोकेश कनकराज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लियो' में एक बार फिर साथ नजर आए. इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहले से ज्यादा मैच्योर लगी, जो फिल्म की डार्क और हाई-वोल्टेज कहानी में पूरी तरह से फिट बैठी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. 

अंत में यही कहेंगे कि थलपति विजय और तृषा कृष्णन जब भी पर्दे पर साथ दिखे हैं, उनकी जोड़ी ने ऐसा जादू बिखेरा, जो दर्शकों के दिलों में उतर गया. 22 साल बाद भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और तृषा कृष्णन अच्छे दोस्त हैं. जब भी वो एक साथ नजर आते हैं, तो लोगों का ध्यान खींच ही लेते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement