scorecardresearch
 

15 साल की तोड़ी शादी, हसीना के प्यार में हुआ तबाह! एक्टिंग छोड़ पछताया, अब 'किंग' बनकर लौटेगा एक्टर

पॉपुलर तमिल एक्टर रवि मोहन ने कुछ वक्त पहले निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों की वजह से एक्टिंग से दूरी बना ली थी. लेकिन अब फिर से उन्होंने सिनेमा में लौटने का ऐलान किया है. उनके इस फैसले ने फैंस को खुश कर दिया है.

Advertisement
X
15 साल बाद टूटी रवि मोहन की शादी (Photo: Instagram)
15 साल बाद टूटी रवि मोहन की शादी (Photo: Instagram)

फेमस तमिल एक्टर रवि मोहन बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ा का सामना किया, जिसका असर उनकी वर्क लाइफ पर पड़ा. शादी के 15 साल बाद वो पत्नी से अलग हो गए. उनपर फिर आरोप लगे कि उनका सिंगर केनिशा फ्रांसिस संग अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से पत्नी संग उनके रिश्ते बिगड़े हैं. तनाव के बीच उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी. लेकिन अब वो फिर से लौटने को तैयार हैं. 

रवि मोहन करेंगे कमबैक
तलाक के विवादों के बीच उनका केनिशा फ्रांसिस के साथ भी रिश्ता खत्म होने की खबरें सामने आईं. ऐसे में अपनी पर्सनल लाइफ में उलझे रवि ने तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक सिनेमा छोड़ने का ऐलान कर दिया था. लेकिन अब एक अवॉर्ड शो में एक्टर ने कहा है कि वो सिनेमा में फिर से वापसी कर रहे हैं. 

रवि मोहन ने JFW अचीवर्स अवार्ड्स में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात की. एक्टर बोले- मैं इस साल 46 साल का होने वाला हूं. मेरी आधी जिंदगी सिनेमा में बीती है. यह बेहद अफसोस की बात है कि मेरी एक छोटी सी गलती ने आप सभी को इतनी ठेस पहुंचाई. मेरे लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों 50-50 हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ में भावनाएं कुछ ज्यादा ही हावी हो गईं. 

Advertisement

रवि ने आगे कहा- मैं थोड़ा भावुक हो गया था, लेकिन इंडस्ट्री के हर शख्स ने मेरे पास आकर कहा कि आप जो कुछ भी कहेंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे. लेकिन आपको कभी भी दोबारा यह नहीं कहना कि आप सिनेमा छोड़ रहे हो.

एक्टर आगे बोले- मैं उन सभी से माफी मांगता हूं. मैं अब अपने फैंस को भी कभी धोखा नहीं दूंगा. मैं जरूर वापसी करूंगा. जिन लोगों ने भी मुझे यह कॉन्फिडेंस दिया है, मैं उनके आगे अपना सिर झुकाता हूं.

15 साल में खत्म हुई शादी

बता दें कि एक्टर रवि मोहन ने साल 2009 में आरती से शादी की थी. लेकिन 15 साल बाद 2024 में पत्नी आरती से अलग होने का ऐलान कर दिया था. कपल के सेपरेशन की वजह सिंगर केनिशा फ्रांसिस को माना गया था, जिसके बाद सिंगर को कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उन्हें घर तोड़ने वाली (होम-ब्रेकर) कहा गया. ट्रोलिंग से परेशान केनिशा ने भी रवि संग अपना रिश्ता तोड़ दिया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement