scorecardresearch
 

रणबीर की 'रामायण' का फैंस से नहीं हुआ इंतजार, बना डाला AI ट्रेलर, राम-रावण को देख उड़ जाएंगे होश

नितेश तिवारी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने से पहले, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और कीर्ति सुरेश को मुख्य भूमिकाओं में दिखाते हुए AI से बना रामायण का ट्रेलर वायरल हो गया है. जो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
रामायण का AI ट्रेलर (Photo: YT/ Sanatani_Siddhanta Sanatani_Siddhanta)
रामायण का AI ट्रेलर (Photo: YT/ Sanatani_Siddhanta Sanatani_Siddhanta)

डायरेक्टर नितेश तिवारी की महाकाव्य पर आधारित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और केजीएफ स्टार यश की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस बीच रामायण के एक AI ट्रेलर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. 

दरअसल रणबीर कपूर की रामायण इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि, फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि वे असली ट्रेलर के आने का सब्र नहीं कर पा रहे थे. यही वजह है कि कुछ क्रिएटर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फिल्म का एक काल्पनिक और बेहद शानदार 'टॉलीवुड' वर्जन तैयार कर दिया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महेश बाबू बने 'राम' और कीर्ति सुरेश 'सीता'
यूट्यूब पेज 'सनातनी सिद्धांत' द्वारा तैयार किए गए इस 1 मिनट 15 सेकंड के फैन-मेड ट्रेलर 'रामायण: द बिगिनिंग' में साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया गया है. इस एआई वीडियो में सुपरस्टार महेश बाबू को भगवान राम के रूप में, जबकि नेशनल अवार्ड विनर कीर्ति सुरेश को माता सीता के किरदार में दिखाया गया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि महेश बाबू अपनी सीता के अपहरण से बेहद दुखी हैं, वहीं कीर्ति सुरेश भी विरह की वेदना झेल रही हैं. इसके अलावा, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को मंदोदरी के रूप में बेहद भावुक और उदास दिखाया गया है.

Advertisement

यहां देखिए रामायण का AI ट्रेलर
 

जूनियर NTR के 'रावण' अवतार ने उड़ाए होश
इस फैन-मेड ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण जूनियर एनटीआर का रावण अवतार है. वीडियो में उन्हें बेहद खूंखार और शक्तिशाली रावण के रूप में दिखाया गया है, जो भगवान शिव की आराधना करने के लिए अपने ही हाथों में आग लगा लेता है. टॉलीवुड स्टार्स का यह अंदाज फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि वे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो है, अगर मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?' वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'इस क्रिएटर को ₹10,000 दो और इससे यूट्यूब पर पूरी 2 घंटे की फिल्म रिलीज करवाओ.'

जानिए असली 'रामायण' की स्टारकास्ट
अगर नितेश तिवारी की असली 'रामायण' की बात करें, तो नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का, साई पल्लवी माता सीता का और साउथ सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

Advertisement

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज हैंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं. 24 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले यानी 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में इस फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित यह फिल्म दो भागों में आएगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement