scorecardresearch
 

लॉक अप 2 में 'रोडीज' फेम ने महिलाओं की उम्र का उड़ाया मजाक, बनीं शो की विलेन, फूटा कंगना का गुस्सा

'लॉक अप 2' में जजमेंट डे पर कंगना रनौत ने लगभग हर उस कंटेस्टेंट की क्लास लगाई, जिसने शो में अपने बर्ताव से सुर्खियां बनाई थीं. श्रेया कालरा को भी कंगना ने रिमांड पर लिया, और उनके बर्ताव पर सवाल उठाए. इस दौरान रितेश-फराह ने भी उनका साथ दिया.

Advertisement
X
कंगना ने उठाए सवाल (Photo: Screengrab)
कंगना ने उठाए सवाल (Photo: Screengrab)

एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप 2 नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है. हर रोज इसमें नया ड्रामा देखने मिल रहा है. कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ लड़ते-झगड़ते रहते हैं, जिसे ऑडियंस भी देखना एंजॉय कर रही है. बीते दिन शनिवार को शो में जजमेंट डे एपिसोड हुआ, जिसमें किसी एक कंटेस्टेंट की छुट्टी हुई. 

जजमेंट डे पर शो में कंगना रनौत की एंट्री हुई, जो पिछले सीजन लॉक अप की होस्ट थीं. उन्होंने आते ही कई सारे कंटेस्टेंट्स को रिमांड पर लिया. कंगना ने राम कपूर, आकांक्षा चौधरी और योगेश की जमकर क्लास लगाई. अंत में उन्होंने लॉक अप 2 की विलेन बनीं श्रेया कालरा को भी उनके बर्ताव पर फटकारा. 

लॉक अप की 'विलेन' श्रेया

श्रेया कालरा जबसे शो में आई हैं, तबसे उन्हें लगभग सभी कंटेस्टेंट्स से भिड़ते हुए देखा गया है. उनके लाउड बिहेवियर से कई लोग परेशान हैं. श्रेया के लिए कहा जाता है कि वो एज शेमिंग करती हैं और सामने वाले को लड़ाई के लिए उकसाती भी हैं. ऐसे में कंगना समेत शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने इंफ्लुएंसर से उनके बर्ताव पर सवाल किए. 

कंगना ने श्रेया से उनकी बदतमीजी पर सफाई मांगी, तो इसपर उन्होंने कहा- अगर चार लोग मुझे अटैक करेंगे, तो मेरी आवाज ऊंची होगी. मैं कुछ कहती हूं, ये लोग भड़क जाते हैं. मैं जैसे ही कोई ज्ञान देती हूं, ये बोलते हैं कि आप हमें उकसा रही हैं. अगर आपको मेरे बारे में सबकुछ पता है, तो मत भड़को. 

Advertisement

फराह ने श्रेया को इसपर टोका और उन्हें बताया कि वो लोगों को लड़ाई के लिए उकसाती हैं, जिसपर उन्होंने की माना कि ये उनका गेम प्लान है क्योंकि वो इस शो पर सेफ खेलने नहीं आई हैं. आगे कंगना ने श्रेया के अग्रेसिव बिहेवियर पर सवाल उठाए. उनका मानना है कि श्रेया कालरा ये सबकुछ ड्रामा के लिए करती हैं. वो महिला होने से ज्यादा सेंसेशनल बनने की कोशिश करती हैं. कंगना की बात को फराह ने भी आगे बढ़ाया. 

एज शेमिंग करती हैं श्रेया

उन्होंने कहा कि श्रेया लॉकअप में औरतों की एज शेमिंग करती हैं, वो सबको आंटी बुलाती हैं. वहां खड़ीं आकांक्षा चमोला ने भी कुछ किस्सों का जिक्र किया, जिसमें श्रेया ने शो में मौजूद फीमेल कंटेस्टेंट्स को आंटी-बेटी बुलाती हैं. रितेश देशमुख ने श्रेया को इस बात पर फटकारा भी और उनकी स्ट्रैटेजी का खुलासा किया. एक्टर ने कहा कि जब श्रेया के पास कुछ नहीं बचता, तो वो लोगों की उम्र को बीच में ले आती हैं. 

फराह, रितेश और कंगना- तीनों श्रेया कालरा पर भड़कते नजर आए. हालांकि अंत में आते-आते उन्होंने इंफ्लुएंसर की तारीफ भी की, क्योंकि वो शो में सेफ गेम नहीं खेल रहीं. जजमेंट डे पर श्रेया को लॉक अप से बाहर जाने से रोकने में कंगना का भी बहुत बड़ा हाथ था. एक्ट्रेस ने उन्हें बचाया था, क्योंकि उनको श्रेया का गेम पसंद आया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement