ब्यूटी क्वीन बनना हर लड़की का सपना होता है. लेकिन केरल की केजिया लिज मेजो ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया है. केजिया लिज मेजो ने देशभर की 52 सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है. ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानने के लिए बेकरार है. तो चलिए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया के बारे में खास बातें जानते हैं.
कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026?
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो केरल की रहने वाली हैं. उनकी उम्र 19 साल बताई जा रही है. वो एक स्टूडेंट हैं. वो लॉ (कानून) की पढ़ाई कर रही हैं. इसके साथ ही वो एक मॉडल भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजिया को डांस का भी काफी शौक है. वो एक क्लासिकल डांसर भी हैं. उनकी एक बहन भी हैं, जो मलयालम फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं.
केजिया लिज मेजो की उपलब्धियों की बात करें तो वो 2025 में 'मिस टीन इंटरनेशनल' में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इस कॉन्टेस्ट में वो फर्स्ट रनर-अप रही थीं. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम करने से पहले केजिया लिज मेजो 2026 में ही 'मिस यूनिवर्स केरल' की विनर भी रह चुकी हैं. अब वो इस साल होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करने को लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
खूबसूरती और ग्रेस में नहीं जवाब
केजिया काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वो अक्सर अपनी ग्लैमरस और सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती हैं. उनके हुस्न और अंदाज पर लोग हमेशा दिल हार बैठते हैं.
केजिया ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. वो जब रैंप पर उतरती हैं, तो उनकी खूबसूरती के साथ उनके कॉन्फिडेंस और ग्रेस से नजरें हटाना भी मुश्किल हो जाता है. महज 19 साल की छोटी उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्हें देशभर से खूब प्यार और गुड विशेज मिल रही हैं.