scorecardresearch
 

'चुप रहने वाले मां-बाप भी ज‍िम्मेदार' ट्विशा की मौत पर बोलीं खुशबू पाटनी

खुशबू पाटनी ने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर के दहेज हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दहेज की आग में जलने से बेहतर है कि सिंगल रहो, खुश रहो. उन्होंने समाज से दहेज उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की मांग भी की है.

Advertisement
X
दहेज हत्या पर बोलीं खुशबू पाटनी (Photo: Social Media)
दहेज हत्या पर बोलीं खुशबू पाटनी (Photo: Social Media)

दिशा पाटनी की बहन और एक्स आर्मी अफसर खुशबू पाटनी देश-दुनिया के मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं. अब उन्होंने ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर केस पर रिएक्ट किया है. देश की पढ़ी-लिखी लड़कियां जिस तरह शादी के बाद अपनी जान गवां रही हैं. वो देखकर खुशबू पाटनी का खून खौला उठा है. उन्होंने कहा कि दहेज की आग में जलती हर बेटी की खबर एक सवाल छोड़ जाती है, क्या सच में शादी इतनी जरूरी थी?

दहेज ने ली बेगुनाहों की जान 
खुशबू पाटनी ने  ट्विशा और दीपिका की मौत की खबर ने देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. खुशबू पाटनी ने इस मुद्दे पर कई पोस्ट शेयर किए. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, समाज बचपन से सिखाता है एक उम्र के बाद शादी कर लो, अकेली लड़की अच्छी नहीं लगती. लोग क्या कहेंगे? उन्होंने कहा कि मगर किसी ने नहीं सिखाया कि अकेले जीना भी एक कला है. खुद से खुश रहना भी जीने का एक तरीका है. 

उन्होंने कहा कि कई बार शादीशुदा महिलाओं के माता-पिता भी उतने ही जिम्मेदार होते हैं, जितने कि अब्यूसिव सास-ससुर. आज जितने जिम्मेदार गलत सास-ससुर होते हैं, उतनी ही कई बार चुप रहने वाले मां-बाप भी होते हैं. खुुशबू ने लिखा कि कई महिलाएं अपने माता-पिता को बताती हैं कि ससुराल में वो दुखी हैं, लेकिन उन्हें एडजस्ट कर लो कहकर टाला जाता है और बताया जाता है कि शादी में ऐसी दिक्कतें नॉर्मल हैं. 

Advertisement
खुशबू पाटनी की पोस्ट

खुशबू दुनियाभर की महिलाओं को मैसेज देते हुए कहती हैं कि हिम्मत कर के अकेले जीना सीखो और अगर शादी बस दहेज के लिए है तो ना कहो. अपने हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ो, मरना नहीं है, मारना है. उन्होंने आगे कहा कि बेटियों विदा नहीं हुईं, बल्कि धीरे-धीरे कुर्बान हुई थी. दहेज कम था शायद, इसलिए हर दिन अपमान हुआ.

एक्स आर्मी अफसर, फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशबू पाटनी 34 की उम्र में सिंगल हैं. वो सिंगल रहकर बिंदास लाइफ जी रही हैं. हाल ही में उन्होंने अभिषेक मल्हान के साथ 'ट्राइबर्स' शो टीवी पर डेब्यू किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement