scorecardresearch
 

थलपति विजय के शपथ समारोह में भीड़ में फंसीं तृषा कृष्णन, मची अफरा-तफरी, ऐसे संभाली सिचुएशन

थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन चर्चा में रहीं. स्टेडियम से निकलते वक्त तृषा को भीड़ ने घेर लिया था, लेकिन उन्होंने इस सिचुएशन को काफी अच्छी तरह से हैंडल किया. समारोह से उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

Advertisement
X
चर्चा में तृषा कृष्णन (Photo: Social Media)
चर्चा में तृषा कृष्णन (Photo: Social Media)

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के सीएम शपथ समारोह में उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं. विजय ने जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, तो तृषा सबसे ज्यादा खुश नजर आईं. उनकी आंखों में खुशी के आंसू दिखे. पूरे समारोह में हर किसी की नजरें सिर्फ तृषा पर ही टिकी रहीं. स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त भी उन्हें भारी भीड़ ने घेर लिया था. 

भीड़ में फंसीं तृषा

शपथ सेरेमनी के बाद तृषा जब चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से बाहर निकलीं, तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया, क्योंकि विजय के शपथ ग्रहण पर सभी लोग तृषा का पहला रिएक्शन जानना चाहते थे. भीड़ की वजह से तृषा के लिए वहां से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था. लगातार धक्का-मुक्की हो रही थी. वहां मौजूद जर्नलिस्ट उनपर सवालों की बौछार कर रहे थे. हालांकि, सिक्योरिटी ने उन्हें भीड़ से बाहर निकलने में मदद की.

लेकिन खास बात ये है कि भीड़ के बीच फंसने के बावजूद भी तृषा बिल्कुल गुस्सा नहीं हुईं. उन्होंने धैर्य बनाए रखा और भीड़ के बीच से निकलते समय वो मुस्कुराती रहीं. अफरा-तफरी के बीच भी उन्होंने फैंस और वहां मौजूद लोगों को मुस्कुराकर ग्रीट किया. 

तृषा अपने खास दोस्त विजय के ऐतिहासिक दिन को किसी भी तरह की निगेटिविटी से दूर रखना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने उस सिचुएशन को काफी समझदारी से हैंडल किया. 

Advertisement

यहां देखें वीडियो

चर्चा में रहा लुक
विजय की शपथ ग्रहण सेरेमनी में तृषा के ट्रेडिशनल लुक ने भी हर किसी का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस नीले रंग की साड़ी में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने क्रीम क्लर का ब्लाउज पेयर किया था. डायमंड जूलरी पहनी. अपने बालों में उन्होंने चमेली के फूलों से बना गजरा लगाया था. साड़ी संग एक्ट्रेस ने सटल मेकअप किया. मगर उनकी बिंदी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए. बता दें कि तृषा कृष्णन के साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी समारोह में पहुंची थीं. 

इमोशनल दिखीं तृषा

स्टेडियम से तृषा का एक और वीडियो सामने आया है. विजय का भाषण सुनते हुए तृषा इमोशनल होती नजर आईं. उनकी आंखों में खुशी के आंसू दिखे. तृषा और विजय की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं. विजय के सीएम बनने पर तृषा की खुशी देखकर इतना तो साफ हो गया है कि दोनों की दोस्ती वाकई में काफी गहरी और अटूट है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement