
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नजीते आए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार पर अब तक सस्पेंस बरकरार है. विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी है. विजय ने लोकभवन पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात की. फैन्स विजय को तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी पर बैठता देखने के लिए एक्साइटेड हैं. इस बीच उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है. विजय और तृषा कृष्णन की दोस्ती की चर्चा जोरो पर है. अब एक्ट्रेस का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है.
तृषा की क्रिप्टिक पोस्ट
तृषा ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की, जिसमें blah blah, Yadda ya और dah dah जैसे शब्द थे, जो पीठ पीछे गॉसिप करने वालों पर इशारा लग रहे थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, IYKYK (अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं) जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ की अफवाहों पर जवाब माना.
क्योंकि ये पोस्ट विजय के साथ उनके लिंकअप की लगातार चल रही बातों के बीच आया है. हाल ही में राखी सावंत ने भी उनके रिलेशनशिप पर कमेंट किया. एक पॉडकास्ट में राखी ने विजय और तृषा के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है वो शादी कर लें. विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम मेहंदी में आ जाएंगे.

विजय की इलेक्शन जीत के बाद तृषा के पॉलिटिक्स में आने की भी अफवाहें उड़ रही हैं. अभिनेता से नेता बने विजय और एक्ट्रेस तृषा की रिलेशनशिप की ये अफवाहें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से शुरू हुई थीं. सालों से उनके पब्लिक अपीयरेंस और पुराने इंटरव्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. विजय और तृषा को लेकर बातें चाहें कितनी ही बनें, लेकिन उन्होंने अब तक इस पर कुछ नहीं कहा.
विजय की मैरिड की लाइफ की बात करें, उन्होंने 25 अगस्त 1999 को अपनी फैन संगीता सोरनालिंगम से शादी की. दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन परंपराओं से शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद विजय और संगीता एक बेटा और बेटी के माता-पिता भी बने. लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी. कहा जा रहा है कि विजय और संगीता तलाक लेकर अलग होने वाले हैं.