scorecardresearch
 

'जब लगता है बिहार को समझ गए, झटका मिलता है', बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, ट्रेंड हुआ 'महारानी' का डायलॉग

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को हराकर बिहार की राजनीति में नया इतिहास रच दिया है. सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी के शो महारानी के डायलॉग वायरल हो रहे हैं, जो बिहार की राजनीति की अनिश्चितता को दर्शाते हैं.

Advertisement
X
Prashant Kishor victory Bankipur bypoll maharani memes (Photo: PTI/Screengrab)
Prashant Kishor victory Bankipur bypoll maharani memes (Photo: PTI/Screengrab)

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के फाउंडर और चीफ प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत ने माहौल सेट कर दिया है. बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने जीतकर बिहार की राजनीति में हिस्ट्री क्रिएट की है. सबको लगा था इस बार भी बीजेपी ही जीत का परचम लहराएगी. लेकिन हुआ इसके उलट. बांकीपुर के चुनावी नतीजों के बाद इंटरनेट पर सीरीज महारानी का एक डायलॉग वायरल हो रहा है. 

महारानी का डायलॉग छाया
वायरल क्लिप में शो का कैरेक्टर कहता है- बिहार की एक खासियत है. जब-जब आपको लगता है आप बिहार को समझ गए हैं. बिहार आपको झटका देता है. यूजर्स के मुताबिक, बांकीपुर उपचुनावों में प्रशांत किशोर की जीत को बीजेपी के अंत से जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वक्त हुमा कुरैशी के शो महारानी से काफी रिलेट कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है बिहार की राजनीति को दिखाती ये सीरीज फुल सरप्राइज करती है. 

एक यूजर ने प्रशांत किशोर की जीत पर लिखा- क्लासिक बिहार ट्विस्ट. दूसरे ने लिखा- ये बिहार की राजनीति को बड़ा झटका है. एक शख्स ने मस्ती में लिखा- बिहार को बड़े बड़े राजा नहीं समझ पाए ये तो नेता हैं.

 बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को बड़े अंतर से हराया. किशोर की जीत बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हुई है. जन सुराज पार्टी 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में नाकामयाब रही थी. लेकिन अब किशोर की पार्टी ने जो जीत दर्ज की है, उसने सबकी बोलती बंद कर दी है.

Advertisement

बिहार की पृष्ठभूमि पर बना हुमा का शो
वेब सीरीज महारानी एक पॉलिटिकल ड्रामा है. जिसमें हुमा कुरैशी ने रानी भारती का रोल प्ले किया है. उनकी पॉलिटिकल जर्नी को शो में दिखाया गया है. कैसे राजनीति की एबीसीडी ना जानने वाली रानी अपना दमखम दिखाती है. बिहार की पॉलिटिक्स का बड़ा चेहरा उभरकर सामने आती है. एक घरेलू महिला से ताकतवर राजनेता बनती है.

ये शो 1990 के दशक में बिहार की असल घटनाओं से प्रेरित है. महारानी सीरीज को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है. इस शो ने हुमा को बतौर वर्सेटाइल एक्टर इंडस्ट्री में स्थापित किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement