पॉपुलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट में स्टॉकहोम का कैरेक्टर प्ले करने वाली स्पैनिश एक्ट्रेस Esther Acebo एक खास वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस के एक वीडियो में उनके पीछे भगवान गणेश की प्रतिमा नजर आई. इसके बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ एक्ट्रेस इस्तर एस्बो की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
मनी हाइस्ट फेम एक्ट्रेस की फोटो चर्चा में
कई सोशल मीडिया यूजर्स इस्तर एस्बो (Esther Acebo) की तस्वीर को शेयर कर रहे हैं और इसे भारत के लिए गर्व की बात बता रहे हैं. एक यूजर ने एक्ट्रेस की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- भारत के लिए प्राउड मोमेंट. स्पैनिश एक्ट्रेस इस्तर एस्बो, जिन्होंने हिट नेटफ्लिक्स सीरीज मनी हाइस्ट में स्टॉकहोम के रूम में इंटरनेशनली फेम हासिल किया है, उन्होंने अपने एक वीडियो में गर्व के साथ भगवान गणेश की तस्वीरें डिस्प्ले कीं.
Proud moment for India ❤️
— 𝐓𝐇𝐄 𝐔𝐍𝐒𝐓𝐎𝐏𝐏𝐀𝐁𝐋𝐄 𝐖𝐈𝐍𝐆𝐒 (@the_wings_2002)
Spanish actress to international fame for her role as Mónica Gaztambide aka in the hit series . who is proudly displaying vedic pictures of lord at her home in one of her video
एस्तेर को मनी हीस्ट सीरीज में स्टॉकहोम (Mónica Gaztambide) का रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने Ángel o Demonio, Antes de perder और फिल्म Los Encantados में भी काम किया है.
मनी हाइस्ट के रीमेक में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल
पिछले साल मनी हाइस्ट के हिंदी रीमेक थ्री मंकी की अनाउंसमेंट की गई थी. इसमें अर्जुन रामपाल प्रोफेसर का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे. अर्जुन ने कुछ समय पहले फिल्म के सेट से अपनी फोटो फैंस के साथ शेयर की थी. बता दें कि थ्री मंकी को अब्बास-मस्तान डायरेक्ट करेंगे.