scorecardresearch
 

'सिर तन से जुदा कर देंगे', मोनालिसा के डायरेक्टर को धमकी, फरमान संग शादी को बताया था 'लव जिहाद'

मोनालिसा की केरल में फरमान खान संग शादी को उनके डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लव जिहाद बताया है. सनोज ने आरोप लगाया कि मोनालिसा के मैनेजर ने उनका सौदा किया और उन्हें धमकियां मिल रही हैं. इस विवाद ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

Advertisement
X
सनोज मिश्रा का खुलासा (Photo: Instagram @sanojmishra)
सनोज मिश्रा का खुलासा (Photo: Instagram @sanojmishra)

महाकुंभ से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है. बीते दिन उन्होंने केरल में फरमान खान संग कोर्ट मैरिज की. मोनालिसा के इस फैसले ने उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बड़ा शॉक दिया है. उन्होंने बेबाकी से बोलते हुए इस रिश्ते को लव जिहाद का नाम दिया है. ये भी कहा कि मैनेजर ने मोनालिसा का सौदा किया है. अपने दिल का हाल बयां करने के बाद सनोज ने बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं.

सनोज की जान को खतरा?
सनोज ने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा. जिसमें कहा गया है- ''मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है. PFI (The Popular Front of India) ने जाल बनाकर केरल में कराया मोनालिसा का लव जिहाद.'' PFI इस्लामिक राजनीतिक संस्था है. सनोज का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. वो सनोज का खुलकर सपोर्ट करते हुए मोनालिसा को ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है मोनालिसा ने डायरेक्टर के साथ अच्छा नहीं किया. कमेंट बॉक्स में एक शख्स ने दावा किया कि फरमान PFI वर्कर और एक्टिविस्ट है. सनोज ने इससे पहले की गई पोस्ट में बताया था कितनी मुश्किलों के बाद उन्होंने ये मूवी बनाई थी. इसके लिए वो झूठे केस में जेल भी गए थे. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

मोनालिसा की शादी पर उठाए थे सवाल
सनोज ने इंस्टा पोस्ट में लिखा था- ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन. मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में, क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी. मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप, मैंने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की. देश दुनिया ने स्वागत किया. लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में शामिल वसीम रिजवी और उसका  कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई. और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया. उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना. 

Advertisement

'मैने जेल में रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए. सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे. मेरे पास एक ही विकल्प था- मोनालिसा, जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था. मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है, जिसका शिकार वो हो चुकी है. जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था. आज वो बेरोजगार हो गया. उसको मैंने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement