scorecardresearch
 

'मैं आतंकवादी नहीं हूं', शादी के बाद धमकियों से परेशान मोनालिसा-फरमान, बोले- सुसाइड कर लेंगे

मोनालिसा के पति फरमान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मोनालिसा संग शादी करने के बाद से वो ट्रोल हो रहे हैं. उनपर मोनालिसा को बहकाने के आरोप लगे हैं. फरमान को आतंकी भी कहा जा रहा है. इन आरोपों पर फरमान ने चुप्पी तोड़ी है. जानें उन्होंने क्या कहा...

Advertisement
X
मोनालिसा-फरमान का छलका दर्द (Photo: Social Media)
मोनालिसा-फरमान का छलका दर्द (Photo: Social Media)

महाकुंभ से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा मुश्किल में हैं. जबसे उन्होंने फरमान खान संग शादी की है, कपल की जिंदगी में भूचाल मचा है. उनके प्यार को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है. देशभर से उन्हें मारने की धमकियां मिल रही हैं. फरमान के खिलाफ मोनालिसा के पेरेंट्स और सनोज मिश्रा ने लव जिहाद की शिकायत कराई है. फरमान पर आरोप लगाया कि उन्होंने मोनालिसा को बहकाया है.

सुसाइड कर लेंगे- बोले फरमान
इस पूरे विवाद पर कपल ने चुप्पी तोड़ी है. मोनालिसा और फरमान ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बताया है. फरमान ने साफ कहा कि वो आतंकी नहीं हैं. फरमान ने कहा- लोग मुझे आतंकी बोल रहे हैं. दुनिया जानती है मैं क्या हूं. मैं छोटा सा कलाकार हूं. ऐसा मत करो, देश में आग मत लगाओ, इसे राजनीतिक मोड़ मत दो. लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं. मेरा गांव जानता है कि मैं कौन हूं, मैं बचपन से आर्य समाज में था. वहां पर पूजा, चकरासन करता था. सबको मेरे बारे में मालूम है.

''मेरी बस इतनी सी गलती है कि मैं मुस्लिम परिवार में जन्मा और मेरा नाम फरमान है. इसलिए लोग मुझे गलत समझ रहे हैं. हमें मारने की धमकी दे रहे हैं. क्या प्यार करना गलत है? अगर लोग हमारे पीछे से नहीं हटेंगे, हमें काम नहीं करने देंगे तो हम सुसाइड कर लेंगे. हमारे पास पैसे भी नहीं हैं. हम बिना पैसों के कैसे जिएंगे. हम काम नहीं करेंगे तो खाएंगे क्या. लोग हमारे पीछे लग गए हैं.'' 

Advertisement

फरमान ने बताया कि वो श्री नारायण गुरुजी को मानते हैं. उन्हीं के मंदिर में उन्होंने शादी की. उनका कहना है एक धर्म, एक जाति, एक ईश्वर ही सबका पालन करता है. कोई भी उनके मंदिर में जाकर पूजा या शादी कर सकता है. मोनालिसा ने भी कहा कि अगर दिल्ली, मध्य प्रदेश और केरल की सरकार उनकी मदद नहीं करेगी तो वो सुसाइड कर लेंगे. इतना कहकर वो रोने लगती हैं. फरमान ने कहा- मोनालिसा का आधा परिवार शादी में साथ था. हमारी शादी के बाद मोनालिसा की मां का फोन आया था. उन्होंने कहा था कि घर वापस मत आना. मोनालिसा का परिवार सनोज मिश्रा के दबाव में है.

मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने कोई लव जिहाद नहीं किया है. उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. वे दोनों सभी धर्मों को मानते हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी ने अलग धर्म में शादी की हो. फरमान ने वीडियो दिखाकर बताया कि मोनालिसा के परिवार से उनकी बात होती है. मोनालिसा ने ये भी कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म की फीस नहीं दी है. उल्टा डायरेक्टर को उनके 50 हजार देने हैं. वो उनकी फैमिली को डरा रहे हैं. उन्हें पैसों का लालच दे रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement