महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की सही उम्र क्या है, इस पर बड़ा बवाल मचा है. ये सारा हंगामा तब हुआ जब एक्ट्रेस ने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी की. केरल में मोनालिसा ने पिता को अंधेरे में रखकर फरमान संग रजिस्ट्रार वेडिंग की. उनकी इंटरफेथ मैरिज के बाद अटकलें उड़ीं कि मोनालिसा नाबालिग हैं. अभी 18 साल की नहीं हुई हैं. इन सभी बातों को गलत बताते हुए फरमान ने कहा था कि ये सच नहीं है. मोनालिसा बालिग है. 18 प्लस है. अगर वो बालिग नहीं होती तो कैसे रजिस्ट्रार वेडिंग होती.
कितने साल की हैं मोनालिसा?
फरमान ने मैरिज सर्टिफिकेट को बतौर सूबत भी दिखाया था. कहा कि आधार कार्ड में लिखी गई मोनालिसा की उम्र के मुताबिक भी वो बालिग है. एक्ट्रेस ने भी फरमान की बातों में हामी भरी. लेकिन इंटरनेट कपल की ये बात मानने को तैयार ही नहीं है. क्योंकि पिछले साल 2025 में महाकुंभ के दौरान मोनालिसा ने खुद को 16 साल का बताया था. उन्होंने ये भी कहा था कि वो शादी नहीं कर सकतीं क्योंकि वो अभी छोटी हैं. उनका खुद की उम्र बताने वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है.
इसमें रिपोर्टर मोनालिसा से पूछता है कि शादी हो गई आपकी? जवाब में वो बोलीं- शादी नहीं की है. अभी उम्र कम है मेरी. 16 साल की हूं. हमारे बंजारा समुदाय में अपनी मर्जी से शादी नहीं होती. जहां मम्मी-पापा बोलेंगे वहीं शादी करेंगे. जितनी भी माला बेचने वाली लड़की होगी सब मां-बाप की पसंद से शादी करेंगी, हमारे हिसाब के कुछ नहीं होगा.
शादी के खिलाफ पिता
मोनालिसा का ये बयान आग की तरह फैल गया है. यूजर्स का कहना है अगर 2025 में मोनालिसा 16 साल की थीं, तो कैसे 2026 में वो 18 प्लस की हो सकती हैं. उनके दावे के हिसाब से तो उनकी उम्र 17 साल होनी चाहिए थी. अब मोनालिसा का पहले किया दावा झूठा था या फिर शादी को लेकर उनकी उम्र में कोई झोल हुआ है, ये तो वो ही बेहतर बता सकती हैं. मोनालिसा के पापा ने इसे उनकी फैमिली के खिलाफ बड़ी साजिश बताया है. उनके मुताबिक, मोनालिसा को बहकाया गया है. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कैसे उनकी बेटी घरवालों के खिलाफ चली गई. मोनालिसा के पिता इस शादी के खिलाफ हैं. उन्हें बेटी के घर लौटने का इंतजार है.