मनोरंजन की दुनिया में आज का दिन बेहद रोचक रहा. मंगलवार को एक से बढ़कर एक खबरें हमारे सामने आईं, जिसने काफी सुर्खियां भी बटोरी. बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में अपनी डेब्यू फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग का किस्सा साझा किया. लारा ने कहा कि वो डूब गई थीं, मगर अक्षय ने उन्हें बचा लिया. वहीं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती एक झरने के नीचे बिकिनी पहने नहाती हुई दिखीं. उनका लुक काफी वायरल हुआ.
'दाऊद इब्राहिम को जमील जमाली ने दिया जहर','धुरंधर' के बाद डर में जी रहे PAK नेता, जान का है खतरा!
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 ने पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को बेनकाब कर दिया है. फिल्म में दिखाए गए दाऊद इब्राहिम संग उनके कनेक्शन ने नबील गबोल की नींदें उड़ा दी हैं. वो अब अपनी सफाई देते फिर रहे हैं.
'सेट पर पार्टी करती थी, अब छेड़छाड़ का आरोप', मोनालिसा पर भड़का को-एक्टर
मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. को-एक्टर मुकेश ने एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में साजिश और प्लानिंग की बात कही है.
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन का बिकिनी लुक, झरने में नहाईं, दिखाई बोल्डनेस
मालती चाहर ने इंस्टा पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें वो बिकिनी में नजर आ रही हैं. मालती की दिलकश अदाओं और लुक्स देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं.
समंदर में डूबने वाली थीं लारा दत्ता, जान बचाने कूदे अक्षय कुमार, लगा शॉक, बोलीं- मैं पत्थर बन गई थी
लारा दत्ता ने बताया कैसे ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान एक लहर उन्हें समुद्र में ले गई और अक्षय कुमार ने उनकी जान बचाई. जानिए कैसे उन्होंने 30 की उम्र में तैरना सीखा और ‘ब्लू’ फिल्म में काम किया.
8 साल चला केस, झूठी निकलीं PAK सिंगर मीशा, चुकाने होंगे 50 लाख
अली जफर पर मीशा शफी ने साल 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. ये केस अब आठ साल बाद अली ने जीता है. कोर्ट को उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. मीशा के सभी आरोप झूठे निकले हैं.