सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर ली है. तो वहीं दिलजीत की फिल्म सतलुज को लेकर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है.
बिना सिंदूर-मंगलसूत्र के दुल्हन बनीं गौरी, मगर आमिर खान ने पहनी पायल, धोती-कुर्ते में छाए
आमिर खान के लुक्स यूं तो अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कई दफा अपने अटपटे लुक्स पर आमिर को ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन इस बार एक्टर के सिंपल वेडिंग लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है.
'गीता मां' ने किया वन नाइट स्टैंड? 52 की उम्र में कुंवारी, इंटीमेट लाइफ पर तोड़ी चुप्पी
गीता कपूर बॉलीवुड की मोस्ट फेमस कोरियोग्राफर हैं. वो गीता मां के नाम से फैंस के बीच मशहूर हैं. इन दिनों गीता डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में दिखाई दे रही हैं. गीता कपूर ने अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में इंटीमेट लाइफ पर बात की. उन्होंने वन नाइट स्टैंड को लेकर भी चुप्पी तोड़ी.
महाकाल के दरबार में पंजाबी सिंगर अफसाना खान, पति संग किए दर्शन- उतारी आरती, पीछे पड़े ट्रोल्स
पंजाबी सिंगर अफसाना खान इस समय चर्चा में हैं. दरअसल, अफसाना हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करने पहुंचीं.
4 साल से रिलीज को अटकी, 48 घंटे में ओटीटी से हटी! दिलजीत की 'सतलुज' में CM की हत्या का लिंक, जानें क्यों लगा बैन?
दिलजीत दोसांझ स्टारर और हनी त्रेहान डायरेक्टेड फिल्म 'सतलुज' (पहले 'पंजाब 95') रिलीज के महज 48 घंटे बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से अचानक हटा दी गई.
दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, मंडप के पास रखी मां की फोटो, बहन जाह्नवी-खुशी ने निभाई रस्में, Inside Photos
बधाई हो! फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला की शादी हो गई है. मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में अंशुला ने अपने लव रोहन ठक्कर संग सात फेरे लिए. फैंस और सेलेब्स ने अंशुला-रोहन को ढेरों बधाई दी हैं.