scorecardresearch
 

Film Wrap: बिग बॉस में रोई परिणीति की बहन, शादी का जोड़ा पहने अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया

मनोरंजन की दुनिया के लिए आज बड़ा दिन था. 17 अक्टूबर को दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. यहां आलिया भट्ट अपनी शादी का जोड़ा पहने पहुंचीं. दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस 17 के घर में रोते हुए देखा गया. बॉलीवुड, टेलीविजन, साउथ सिनेमा संग एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़िए फिल्म रैप.

Advertisement
X
मन्नारा चोपड़ा, आलिया भट्ट
मन्नारा चोपड़ा, आलिया भट्ट

मनोरंजन की दुनिया के लिए आज बड़ा दिन था. 17 अक्टूबर को दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. यहां आलिया भट्ट अपनी शादी का जोड़ा पहने पहुंचीं. दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस 17 के घर में रोते हुए देखा गया. बॉलीवुड, टेलीविजन, साउथ सिनेमा संग एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़िए फिल्म रैप.

शादी का जोड़ा प‍हनकर आलिया पहुंचीं नेशनल अवॉर्ड लेने, संग दिखे पति रणबीर कपूर

69वें नेशनल अवॉर्ड्स का दिल्ली में आयोजन हुआ. एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस दौरान उनके पति रणबीर कपूर उन्हें सपोर्ट करते नजर आए. सेरेमनी में आलिया अपनी शादी की साड़ी पहनकर पहुंची थीं. उनके लुक की भी काफी तारीफ हुई.

मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़े बॉबी, क्यों बोले- सनी सिर्फ मेरा भाई, पिता नहीं...

धर्मेंद्र के बच्चे सनी देओल और बॉबी देओल एक दूसरे के काफी करीब हैं. सनी-बॉबी के बीच का प्यार फैंस को इंस्पायर करता है. बड़े भाई के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल के आंसू निकल पड़े.

घर-परिवार को भूल पांच हफ्तों में ऋतिक ने बनाए एब्स, गर्लफ्रेंड सबा को दिया क्रेडिट

Advertisement

ऋतिक ने महज 5 हफ्तों के अंदर अपनी फिटनेस को वापस गेन किया है, एब्स बना लिए हैं. फोटो में उनके बॉडी कट्स को साफ देखा जा सकता है. अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए ऋतिक ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद को भी शुक्रिया कहा.

परिणीति की बहन के साथ धोखा, किसने तोड़ा दिल? खूब रोईं, बोलीं- सब दोगले

'बिग बॉस 17' की शुरुआत हो चुकी है. ये शो हमेशा से ही अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर फेमस रहा है. शो में इस बार परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा भी शामिल हुई हैं.

'कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस का Liplock, बेबीमून पर रोमांस, 35 साल में बनेंगी मां

सुगंधा ने पति संकेत भोसले संग बेबीमून का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. 2 से तीन होने को लेकर कपल सुपर एक्साइटेड है. अब कपल का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक दूसरे संग लिपलॉक करते देखा जा सकता है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement