scorecardresearch
 

Film Wrap: जुड़वा बेटों की मां का हुआ ग्रैंड वेलकम, 'कोई दूसरा राम नहीं चाहता', बोले अरुण गोविल

शनिवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ घटा. टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति और जुड़वा बेटों संग पहली बार नजर आईं. डिलीवरी के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली. वहीं टीवी के राम अरुण गोविल ने रणबीर वाली रामायण फिल्म पर बड़े बयान दिए.

Advertisement
X
पति विवेक संग दिव्यांका, टीवी के राम अरुण गोविल (Photo: Social Media)
पति विवेक संग दिव्यांका, टीवी के राम अरुण गोविल (Photo: Social Media)

मनोरंजन की दुनिया का डेली डोज लेकर हम आपके सामने फिर हाजिर हैं. हर रोज की तरह, आज भी टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया में काफी कुछ घटा है. मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद पहली बार नजर आईं. डिलीवरी के बाद उन्हें अपने पति विवेक दहिया संग देखा गया. वहीं अरुण गोविल, जो जल्द रणबीर कपूर वाली रामायण में राजा दशरथ का रोल निभाएंगे, उन्होंने इस फिल्म को लेकर काफी सारी बातें कीं. 

'कोई दूसरा राम नहीं देखना चाहता', रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर बोले अरुण गोविल, बनेंगे दशरथ

टीवी पर राम बनकर छाए अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की आने वाली रामायण पर बड़ी बातें कह डाली हैं. उनका कहना है कि रामानंद सागर ने रामायण इस तरह से दिखा दी, कि अब कोई भी दूसरा राम नहीं देखना चाहता है.

इंटीमेट बेडरूम सीन में बहकी हसीना, कट के बाद भी देती रही Kissing सीन, हीरो ने रोका, बोली- मैं शर्मिंदा हुई

एक्ट्रेस नेहल वडोलिया फिल्मों और सीरीज में इंटीमेट सीन्स शूट करने में स्टार्स, क्रू और डायरेक्टर को गाइड करती हैं. अब उन्होंने इंटीमेसी कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी.

'काला हिरण' का पोस्टर जारी, सलमान खान-लॉरेंस विवाद पर बनी फिल्म, 20 जून को आएगा टीजर

फिल्म 'काला हिरन' का पहला लुक टीजर 20 जून को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा. जिसमें काले हिरण के शिकार का मामला और सलमान खान तथा लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रही दुश्मनी को दिखाया गया है.

Advertisement

42 की उम्र में जुड़वा बेटों की मां बनी एक्ट्रेस, हुआ ग्रैंड वेलकम, दादी-नानी ने उतारी नजर

डिलीवरी के चार दिन बाद दिव्यांका को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 29 मई को उन्हें जुड़वा बच्चों के साथ घर जाते देखा गया. 

IPL से बाहर होकर रो पड़े 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, सपोर्ट में उतरे अमिताभ बच्चन, बोले- हम गुल्ली डंडा नहीं खेल पाते थे 

IPL में टीम राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने के बाद 15 साल के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी काफी इमोशनल होते नजर आए. वैभव अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. उन्हें रोता देखकर अमिताभ बच्चन ने उनका हौसला बढ़ाया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement