
'कॉकरोच जनता पार्टी' और छात्रों की मांग के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. जंतर-मंतर पर बीते कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से हटने का बड़ा ऐलान किया. धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए अपने पद से हटने की बात की और इसकी वजह भी बताई. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के हक में बड़ी जीत माना जा रहा है. कई बॉलीवुड सितारे इसपर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
स्वरा भास्कर ने मनाई खुशी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने खुशी जाहिर की है. स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिल्ली के जंतर-मंतर से CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर खुशी मना रहे हैं. वीडियो के साथ स्वरा ने कैप्शन में लिखा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के लिए बड़ी जीत है.

एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना.
धुरंधर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आयशा खान ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की है. आयशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विक्ट्री का साइन बनाकर फोटो शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी विक्ट्री डे दोस्तों.

सिंगर और रैपर रफ्तार ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रिएक्शन दिया है. रफ्तार ने धर्मेंद्र प्रधान की पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके GenZ को जिद्दी बताया है.

वीर दास ने बच्चों की सराहान में कही ये बात
कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- हम सबने स्कूल में जो किताब पढ़ी थी और पढ़कर भूल गए थे, आपने उसकी एक छोटी सी पंक्ति के एक अकेले शब्द को फिर से जिंदा कर दिया. प्यारे बच्चों, तुम वाकई कमाल हो. अब आगे चाहे जो भी हो, जीत तुम्हारी ही हुई है. अब जल्दी से जश्न मनाओ.
ताहिरा कश्यप ने अपने रिएक्शन में कहा- छात्र ही देश का भविष्य हैं और एक तरह से वही प्रेजेंट भी हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने अभिजीत दिपके का वीडियो शेयर करके लिखा- भाई ये कर दिया?

कॉमेडियन समय रैना ने अपनी पोस्ट में स्टूडेंट्स की सराहना की है.

बता दें कि NEET पेपर लीक को लेकर चल रहे CJP और छात्रों के विरोध प्रदर्शन का इन सितारों ने समर्थन किया था.