scorecardresearch
 

Film Wrap: देव आनंद के बेटे का हुआ निधन, श्रेया कालरा ने खोला बचपन का दर्दनाक राज

मंगलवार के दिन मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई. बॉलीवुड लेजेंड देव आनंद के बेटे सुनील आनंद ने 70 की उम्र में अंतिम सांस ली. वहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपने बचपन का सबसे दर्दनाक खुलासा किया.

Advertisement
X
सुनील आनंद, श्रेया कालरा (Photo: Social Media)
सुनील आनंद, श्रेया कालरा (Photo: Social Media)

आज के दिन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कई चीजें सुर्खियों में रहीं. बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन-ओटीटी तक हर जगह से चौंकाने वाली खबरें सामने आईं. हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद ने 70 की उम्र में अंतिम सांस ली. लंदन में उनका हार्ट अटैक से निधन हुआ. इस बात की पुष्टि उनके परिवार वालों ने खुद की.

वहीं लॉक अप 2 फेम इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने बताया कि जब वो 13 साल की थीं, तब उनके एक कजिन ने उन्हें मोलेस्ट किया था. उस कजिन को उनकी मां अपना बेटा मानती थी. ये सब बताते हुए श्रेया पूरी तरह टूट गईं, उन्हें देखकर बाकी सब लोग भी परेशान और उदास हुए.

इतनी बड़ी हो गईं अक्षय कुमार की बेटी, 13 साल की 'राजकुमारी' पर अटकी फैंस की नजरें, Photos

अक्षय कुमार को बीती रात पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा संग स्पॉट किया गया. अक्षय को परिवार संग देखकर पैप्स ने उन्हें कैमरों में कैद करने का मौका नहीं छोड़ा.

4000 करोड़ की रामायण का धमाका! 75 करोड़ में बिके फिल्म के म्यूजिक राइट्स, बना नया रिकॉर्ड?

रामायण फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी पिक्चर क्यों बनने जा रही है, इसका अंदाजा अब आप इसकी म्यूजिक डील से लगा लेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने रिकॉर्ड 75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

Advertisement

'13 साल की थी, जब कजिन ने...', श्रेया कालरा ने खोला बचपन का दर्दनाक राज, रोते हुए बोलींं- मां उसे बेटा मानती हैं

Lock Upp 2 में श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज बताया. उन्होंने खुलासा किया कि 13 साल की उम्र में उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें मोलेस्ट किया था. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने आज तक अपनी मां को इस बारे में नहीं बताया.

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड लेजेंड देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो चुका है. लंदन में उन्होंने 70 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है, जिसे उनकी भतीजी ने भी कंफर्म किया. 

Batwara 1947 Trailer: 'हर इंसान का पहला मजहब मां है', मुल्क की लड़ाई मेें सनी देओल की बगावत, दिखा बेखौफ अवतार

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 का ट्रेलर फैंस को पसंद आ रहा है. इसमें भारत-पाक बंटवारे के बीच लोगों में प्यार, त्याग, साहस और इमोशंस की झलक दिखी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement