scorecardresearch
 

खूबसूरती में एक्ट्रेस से कम नहीं काव्या मारन, सिंगर-क्रिकेटर संग जुड़ा था नाम

SRH की ऑनर काव्या मारन चर्चा में आ गई हैं. काव्या को द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. जानते हैं कि कौन हैं काव्या मारन जिन्हें भारतीयों की ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.

Advertisement
X
चर्चा में रही काव्या मारन की डेटिंग लाइफ (PHOTO: Social Media)
चर्चा में रही काव्या मारन की डेटिंग लाइफ (PHOTO: Social Media)

लंदन में 'द हंड्रेड' लीग के लिए क्रिकेटर्स की नीलमी हुई. नीलमी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने 'द हंड्रेड' ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा. इस फैसले के लिए उन्हें भारतीय जमकर ट्रोल कर रहे हैं. ये पहला मौका है, जब किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने टी20 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए बोली लगाई है. 

काव्या मारन के इस फैसले के बाद उनके बारे में लोग लगातार सर्च करने लगे हैं. आइये इस मौके पर उनकी लाइफ के बारे में थोड़ा करीब से जानते हैं. 

कौन हैं काव्या मारन?
चेन्नई में जन्मी काव्या मारन बड़े परिवार से आती हैं. काव्या चेन्नई के मीडिया सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की एक्जूटिव डायरेक्टर हैं. वो अपने पिता कलानिधि मारन का बिजनेस संभालती हैं. काव्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर भी हैं.

काव्या ने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA की पढ़ाई की है. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से किया था. 2018 में उन्होंने SRH फ्रेंचाइजी की कमान की संभाली और इसे ऊंचाईयों तक पहुंचाया. वो हर मैच में SRH को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. आईपीएल के अलावा सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम SA20 (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) और द हंड्रेड (सनराइजर्स लीड्स) में भी है.
 
सिंगर-क्रिकेटर्स संग जुड़ा नाम

काव्या मारन सिर्फ प्रोफेशन ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. 2024 में उनका नाम सिंगर-कंपोजर अनिरूद्ध रविचंदर संग जोड़ा जा रहा था. चर्चा थी कि दोनों कई महीनों की डेटिंग के बाद शादी करने के लिए तैयार हैं. लेकिन फिर सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शादी की खबरों को नकार दिया. पर काव्या ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा. 

Advertisement

2023 आईपीएल मैच में काव्या मारन और स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को साथ बैठे देखा गया. इसके बाद अफवाहें उड़ीं कि दोनों डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई फोटोज वायरल हुईं, लेकिन ऋषभ के करीबी सोर्स ने कहा कि रोमांटिक लिंकअप की खबरें गलत हैं. दोनों स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं.  

पिछले साल खबरें आईं कि काव्या अपनी टीम के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को डेट कर रही हैं, लेकिन सोर्स कहते हैं कि दोनों का रिलेशनशिप सिर्फ प्रोफेशनल है, कुछ और नहीं. 

इमोशनल हो गए थे अमिताभ बच्चन 
2024 में जब शाहरुख खान की टीम KRK ने SRH को मैदान पर मात दी, तो काव्या मारन रो पड़ीं. वो कैमरे पर अपने आंसू नहीं छिपा पाईं. काव्या को इमोशनल देख अमिताभ बच्चन ने उनके लिए एक पोस्ट लिखी थी. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि SRH की यंग मालकिन की आंखों में आंसू देखकर बुरा लगा. टीम ने अच्छा परफॉर्म किया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement