इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL Auction 2026) की नीलामी 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित हुई, जिसमें 10 टीमों ने 77 खिलाड़ियों पर कुल ₹215.45 करोड़ खर्च किए. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ₹25.20 करोड़ के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें KKR ने खरीदा. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा (₹14.20 करोड़) सबसे महंगे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी बने.
आपको बता दे कि IPL Auction 2025 की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की गई थी. दो दिनों तक चलने वाले ऑक्शन को अबादी अल-जौहर एरिना में आयोजित किया गया था. इस ऑक्शन में आईपीएल की 10 टीमों के पास अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को साइन करके अगले तीन सीजन के लिए अपनी टीम बनाने का अवसर था.
2025 में टाटा आईपीएल का 18वां सीजन खेला गया था, जो कि 14 मार्च से 25 मई 2025 तक खेला गया, जिसमें कुल 74 मैच खेले गए..
Vaibhav Sooryavanshi IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं . Delhi Capitals को नीलामी में उन्हें छोड़ने का अब पछतावा हो रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में है. आईपीएल के इस फैसले ने दिल्ली की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं और टीम को बड़ा नुकसान दिखाई दे रहा है.
IPL 2026 में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ करोड़ों में पहुंच गई है. जानिए RR के युवा स्टार की IPL सैलरी, कमाई और संघर्ष की कहानी. वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे के क्रिकेट करियर के लिए काफी संघर्ष किया.
आईपीएल का ये सीज़न गर्लफ्रेंड कल्चर पर छिड़े विवाद के लिए जाना जाएगा. मामला इतना गंभीर हो गया कि बीसीसीआई को रातो-रात नई नीति बनानी पड़ी, इस और कुछ हुआ हो या नहीं लेकिन IPL और क्रिकेट की छवि को नुकसान तो बहुत हुआ है. आईपीएल और क्रिकेट की मर्यादा किस तरह तार-तार हुई है और उसका असर क्या पड़ा है, जानिए.
जीवा धोनी बड़ी हो चुकी हैं. बीती रात मुंबई और चेन्नई की आईपीएल टीम के बीच हुए मैच में जीवा को अपनी मां साक्षी संग देखा गया. जीवा के लुक की तारीफ हो रही है.
कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा है, लेकिन उनका प्रदर्शन इस आईपीएल में औसत से भी नीचे दर्जे का रहा है , उनको कोलकताता ने बड़ी उम्मीदों से खरीदा था लेकिन वो अपने दाम के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस एक अजीब स्थिति में फंस गए. दरअसल पेशावर जाल्मी की बड़ी जीत के बाद एक पत्रकार ने उनसे 2025 में पीएसएल छोड़कर गुजरात टाइटन्स से जुड़ने के फैसले पर पूछा कि क्या उन्हें अब अपने उस फैसले पर पछतावा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी ने 9 अप्रैल को 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली और कोलकाता नाइट राइडर्स के जबड़े से जीत छीन ली, लेकिन यही मुकुल आईपीएल में बेहद कम बेस प्राइज पर नीलामी में शामिल हुए थे.
राजस्थान के झुंझुनूं के छोटे से गांव से निकले मुकुल चौधरी की कहानी सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पिता के संघर्ष, कर्ज़ और अटूट भरोसे की मिसाल है। पिता दलीप चौधरी ने बेटे के सपने के लिए घर तक बेच दिया और मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानी
IPL 2026 में हर टीम को लीग स्टेज में 14 मैच खेलने हैं, लेकिन हर टीम बाकी सभी टीमों से दो-दो बार क्यों नहीं खेलती, यह हमेशा सवाल बनता है... इसका जवाब टूर्नामेंट के फॉर्मेट में छिपा है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ के 11 पीड़ितों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद कर दी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. BCCI ने फैसला किया है कि मैच से पहले कोई जश्न नहीं होगा. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के किसी सीजन का आगाज ओपनिंग सेरेमनी के बिना होगा. लीग के 18 साल के इतिहास में पहले भी 4 बार ऐसा हो चुका है. सुरक्षा, दुखद घटनाओं और कोरोना के कारण बोर्ड ने यह फैसला लिया था.
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले आईपीएल ऑक्शन सिस्टम पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने इसे खत्म कर ड्राफ्ट सिस्टम लाने की मांग की है. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को नीलामी में बेचना सही नहीं है और अब समय आ गया है कि सिस्टम बदला जाए.
IPL 2026 से पहले रॉबिन उथप्पा ने ऑक्शन सिस्टम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सामान की तरह बेचना सही नहीं और अब ड्राफ्ट सिस्टम लागू करने का समय आ गया है. उनके मुताबिक इससे टीमों में संतुलन बनेगा और खिलाड़ियों के सम्मान को प्राथमिकता मिलेगी.
SRH की ऑनर काव्या मारन चर्चा में आ गई हैं. काव्या को द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. जानते हैं कि कौन हैं काव्या मारन जिन्हें भारतीयों की ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.
The Hundred 2026 auction से पहले चर्चा तेज. IPL-linked franchises की रणनीति से Pakistani players के unsold रहने की अटकलें. जानें ECB, IPL investment और T20 leagues का पूरा मामला.
Google की AI प्लेटफॉर्म Gemini ने IPL के साथ तीन साल का 270 करोड़ रुपये का स्पॉन्सरशिप करार किया है. यह सौदा भारतीय क्रिकेट में AI ब्रांड्स की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है.
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड से नाराज हैं.
'BCCI से नहीं, अब सिर्फ ICC से बात होगी. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर करने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जहां आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है
मुस्ताफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने को लेकर उठे विवाद के बाद बांग्लादेशी सरकार ने बड़ा कॉल लिया है. बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है.
आईपीएल से बाहर किए जाने को लेकर मचे डिप्लोमेटिक डिस्प्यूट के बीच मुस्ताफिजुर रहमान ने मैदान पर इतिहास रच दिया है. मुस्ताफिजुर टी-ट्वेंटी क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 400 विकेट पूरे करने वाले फास्ट बॉलर बन गए हैं.
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है. उन्हें मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन बीसीसीआई के निर्देश और भारत-बांग्लादेश के बीच बने राजनीतिक व सुरक्षा हालात के चलते फ्रेंचाइजी को यह फैसला लेना पड़ा.
कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद ये मामला अब सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहा.