अबरार अहमद (Abrar Ahmed) पाकिस्तान के एक चर्चित क्रिकेटर हैं, जो लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनका जन्म 16 अक्टूबर 1998 को कराची में हुआ. अबरार की गेंदबाजी स्टाइल में मुख्य रूप से गूगली शामिल है, जो उनकी ताकत है. उन्होंने दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, जहां उन्होंने पहले ही मैच में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 7 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए. इस प्रदर्शन ने उन्हें एक सफल और सम्मानित क्रिकेटर के रूप में स्थापित किया.
अबरार अहमद का करियर घरेलू क्रिकेट से शुरू हुआ जहां उन्होंने पाकिस्तान के बड़े टूर्नामेंट कायद-ए-आजम ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया. वे कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी जैसी कुछ प्रमुख फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. उनका क्रिकेट खेलने का स्वभाव काफी शांत और संयमित माना जाता है. वे विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने को पसंद करते हैं.
अबरार का परिवार पश्तून मूल का है, जो खैबर पख्तूनख्वा के एक छोटे गांव से कराची आकर बसा. वे आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं, और उनके परिवार ने हमेशा उनका समर्थन किया. शुरूआत में वे तेज गेंदबाज थे, लेकिन बाद में लेग स्पिन गेंदबाजी पर अपना ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ की अकादमी में प्रशिक्षण लिया.
हाल के समय में, अबरार अहमद ने अंतरराष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है और उन्हें पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा भविष्य माना जा रहा है. उनकी गेंदबाजी से कई बड़े बल्लेबाज प्रभावित हुए हैं और वे भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक चुनौती बन सकते हैं.
इसी दौरान अबरार ने कुछ विवादित बयान भी दिए हैं जो चर्चा में रहे.
सुनील गावस्कर ने सन ग्रुप के स्वामित्व वाली सनराइजर्स लीड्स से पाकिस्तानी लेग-स्पिनर अबरार अहमदद को बाहर करने की मांग की थी. गावस्कर ने कहा था कि अगर भारतीय मालिक की टीम पाकिस्तानी खिलाड़ी को पैसे देती है, तो वो पैसा अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान सरकार को टैक्स के रूप में मदद पहुंचाता है.
सुनील गावस्कर के बयान ने एक बार फिर खेल और राजनीति के रिश्ते पर बहस को हवा दे दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तरह के तर्क को पूरी तरह लागू किया जाए, तो बड़े टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों की भागीदारी पर गंभीर असर पड़ सकता है.
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स विवादों में आ गई है. पूरे मामले में सुनील गावस्कर ने भी अपना रिएक्शन दिया है. गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी पर खर्च किए गए पैसे का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हो सकता है.
पाकिस्तान के लेग-स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के चलते सनराइजर्स फ्रेंचाइजी विवादों में फंस गई है. कई भारतीय फैन्स ने फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन की आलोचना करते हुए कहा कि सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन कर 'राष्ट्रीय भावना' के खिलाफ कदम उठाया है.
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव के हेड कोच हेमांग बदानी बड़ा खुलासा किया और बताया कि उनकी टीम की नीलामी सूची में भी कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे और टीम का मकसद सबसे मजबूत स्क्वॉड बनाना था.उन्होंने बताया-हमारे पास पहले से ट्रिस्टन स्टब्स और मार्कस स्टोइनिस थे.
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को BCCI के आदेश पर KKR ने IPL 2026 से रिलीज किया था, अब पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 'द हंड्रेड' 2026 में साइन किया है, लेकिन भारतीय फैन्स इस बात का भारी विरोध कर रहे हैं, अब सवाल है कि क्या अबरार का भी मुस्ताफिजुर जैसा हाल होगा? IPL में BCCI राज करता है, लेकिन हंड्रेड ECB के नियंत्रण में है, ऐसे में आगे क्या हो सकता है.
'द हंड्रेड' के ऑक्शन पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने खरीदा था, वो किसी भारतीय मालिक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने. इस फैसले पर सोशल मीडिया में विवाद छिड़ गया. इसी बीच साउदर्न ब्रेव के कोच हेमांग बदानी ने भी खुलासा किया कि उनकी टीम की लिस्ट में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल थे.
SRH की ऑनर काव्या मारन चर्चा में आ गई हैं. काव्या को द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. जानते हैं कि कौन हैं काव्या मारन जिन्हें भारतीयों की ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.
द हंड्रेड के प्लेयर्स ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा. जिसके बाद सनराइजर्स ग्रुप की सीईओ काव्या मारन विवादों में घिर गई हैं. अब इस मामले पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि यह मामला बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार अहमद को काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स ने ऑक्शन में खरीदा. अबरार को खरीदने के बाद सनराइजर्स फ्रेंचाइजी आलोचकों के निशाने पर आ गई है. अबरार के कुछ पुराने पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो भारत विरोधी हैं.
लंदन में द हंड्रेड (The Hundred 2026) ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा. भारतीय फैन्स ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए काव्या मारन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया. विवाद बढ़ने पर BCCI का बयान भी आ गया है.
इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में प्लेयर्स ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को लगभग 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा जिसके बाद सनराइजर्स फ्रेंचाइजी और उसकी सीईओ काव्या मारन विवादों में हैं.
सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी लेग-स्पिनर को ऑक्शन में खरीदा, जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. पूरे मामले में अब टीम के कोच डेनियल विटोरी का स्टेटमेंट सामने आया है. विटोरी ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं की थी.
इंग्लैंड की 100 गेंदों वाली लीग The Hundred के ऑक्शन में भारतीय स्वामित्व वाली टीम Sunrisers Leeds द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर Abrar Ahmed को 1.90 लाख पाउंड में खरीदना चर्चा का विषय बन गया. क्रिकेटिंग नजरिए से यह टीम की जरूरत के आधार पर लिया गया फैसला था, लेकिन भारत में इसे राष्ट्रीय भावना से जोड़कर देखा गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
सनराइजर्स लीड्स पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी. पिछले साल सन ग्रुप ने इस टीम के ओनर्स राइट्स हासिल किए, जिसके बाद इस टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स हो गया. द हंड्रेड की सभी आठ टीमों ने ऑक्शन से पहले यह वादा किया था कि खिलाड़ियों का चयन परफॉर्मेंस, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर किया जाएगा.
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी दं हंड्रेड के आगामी सीजन में खेलते नजर आएंगे. देखा जाए तो कई सालों बाद किसी आईपीएल ऑनर से जुड़ी फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है.
पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी अबरार अहमद विकेट लेने के बाद अपना एक अलग तरह का सेलिब्रेशन करते हैं. लेकिन भारत के खिलाफ जब भी वो ऐसा करते हैं, तो टीम की नैया डूब जाती है. इस सेलिब्रेशन को लेकर अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने एशिया कप फाइनल के बाद उनको ट्रोल कर दिया.