scorecardresearch
 

पिता ने जुड़वा बहनों से की शादी, मशहूर एक्ट्रेस ने सालों झेली शर्मिंदगी? असली मां से आजतक हैं अनजान

साउथ एक्ट्रेस श्रुति कृष्णा अपनी लव लाइफ और पिता की जुड़वा बहनों संग शादी को लेकर चर्चा में रहती हैं. श्रति का कहना है दो माओं का होना उनकी खुशनसीबी हैं. उन्हें दोनों माओं से प्यार मिला है.

Advertisement
X
Actress Shruthi Krishna with her mothers (Photo: Instagram @shruthi__krishnaa)
Actress Shruthi Krishna with her mothers (Photo: Instagram @shruthi__krishnaa)

एक्ट्रेस श्रुति कृष्णा साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. इन दिनों वो कन्नड़ फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में नजर आती हैं. 36 साल लंबे करियर में श्रुति ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वो तीन बार स्टेट अवॉर्ड विनर रही हैं. स्क्रीन पर छा जाने वाली श्रुति की रियल लाइफ काफी फिल्मी है.

'नहीं जानती कौन है असली मां'
एक्ट्रेस का रियल नेम गिरिजा है. उनके पिता जीवी कृष्णा थिएटर कंपनी चलाते थे. जीवी ने अपनी थिएटर मंडली की जुड़वा बहनों संग शादी की थी. उनके तीन बच्चे हुए- श्रुति, शरण और उषा. सबसे मजेदार बात ये है कि तीनों बच्चों को आज तक इसकी जानकारी नहीं है कि उनकी बायलॉजिकल मदर कौन है. तीनों भाई-बहनों को दोनों माओं का बराबर प्यार मिला. श्रति ने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनकी दो माएं हैं. जो उन्हें बेहद प्यार करती हैं.

एक्ट्रेस की दो माएं हैं इसलिए वो अक्सर चर्चा में रहती हैं. लेकिन उन्हें इसे लेकर कोई शर्मिंदगी नहीं है. उन्हें गर्व है कि उनकी दो माएं हैं. किसी भी बच्चे को उसकी असली मां की जानकारी नहीं है. वो इसमें खुश हैं. एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा था- हमें ये जानना जरूरी नहीं लगा कि हमारी असली मां कौन है. हमारा पूरा परिवार एक है. दोनों ही हमारी मां हैं. उन्होंने हमें बराबर प्यार दिया है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसका बच्चा है.

Advertisement

श्रुति बचपन से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म नंबिद्रे नंबी बित्रे बिडी से एक्टिंग करियर का आगाज किया था. तब उनका स्क्रीन नेम प्रियदर्शिनी रखा गया था. हालांकि ये नाम उन्हें पसंद नहीं था. लेकिन इंडस्ट्री में नई होने के चलते उन्होंने ऐतराज नहीं जताया. फिर डायरेक्टर द्वारकीश की फिल्म श्रुति (1990) के दौरान उन्होंने अपना नाम बदलने की इच्छा जताई. तब एक्ट्रेस ने इसे अपना स्क्रीन नेम रखने की इच्छा जताई. उन्हें लगातार काम मिलता गया और वो कन्नड़ सिनेमा की बड़ी स्टार बन गईं.

कैसे स्टार बनीं श्रुति कृष्णा?
कन्नड़ इंडस्ट्री में हिट होने के बाद श्रुति ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी कदम रखा. फिल्म Aaghaatha के लिए उन्हें पहला कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार मिला. फिल्म कल्कि के लिए उन्हें तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. श्रुति को ऑनस्क्रीन इमोशनल रोल्स करने पर ट्रैजिडी क्वीन कहा जाने लगा. 2004 में डायरेक्टर एस. महेंद्र की फिल्म गौडरू के लिए उन्हें दूसरा कर्नाटक राज्य फिल्म सम्मान मिला.

श्रुति ने अपने करियर के पीक पर डायरेक्टर एस. महेंद्र से शादी की. शादी के बाद भी वो काम करती रहीं और स्टार एक्ट्रेस बनीं. शादी के 11 साल बाद उनका तलाक हो गया. दोनों की एक बेटी है. फिर 2013 में उन्होंने पत्रकार और कवि चक्रवर्ती चंद्रचूड़ से शादी की. पर ये शादी महज 1 साल में टूट गई. फिल्मों की स्टार श्रुति पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं. वो बीजेपी की मेंबर हैं. वो बिग बॉस कन्नड़ 3 की भी विनर रही हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement