scorecardresearch
 

Film wrap: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, रणवीर के एक्शन से बैकफुट पर FWICE

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फिल्म बंदर को लेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का रिएक्शन आया है. वहीं कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने जोक के लिए माफी मांगी है.

Advertisement
X
आमिर करेंगे तीसरी शादी (Photo: ITG/SCreengrab)
आमिर करेंगे तीसरी शादी (Photo: ITG/SCreengrab)

बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं रणवीर सिंह को लेकर भी एक अच्छी खबर आई है.

61 की उम्र तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई करेंगे शादी
आमिर खान ने मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर जब गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया, तो कई लोगों को हैरानी हुई. लेकिन अब दोनों जल्द ही साथ फेरे  लेने वाले हैं. 

'डेटिंग ऐप्स चलाने वाले मर्दों पर भरोसा नहीं', युजवेंद्र चहल से अनबन के बीच बोलीं RJ महवश
RJ महवश, जो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं ने हाल ही में रिलेशनशिप और प्यार के बारे में अपने विचारों को खुलकर बताया.  

महिलाओं-MeToo के खिलाफ है बॉबी देओल की 'बंदर'? डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दी सफाई
बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' अपने विषय के कारण सुर्खियों में है.  लेकिन क्या बॉबी देओल की ये फिल्म वाकई महिलाओं के खिलाफ है? क्या इसका मी टू मूवमेंट से कोई संबंध है? इस बारे में आइए बात करते हैं. 

Advertisement

DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा?
हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था. अब FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी अपने नॉन-कोऑपरेशन निर्देश को वापस ले लिया है. 

'370 की बिरयानी के बदले GF संग फिजिकल होना', जोक पर हंसे कॉमेडियन प्रण‍ित, अब मांगी माफी
प्रणित मोरे के शो में हाल ही में एक लड़के ने एक लड़की को लेकर अपनी अश्लील सोच और उसके साथ फिजिकल होने की कोशिश करने का किस्सा सुनाया. प्रणित भी लड़के की भद्दी बातों पर हंसते दिखे थे. मगर ट्रोलिंग के बाद अब उन्होंने माफी मांगी है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement