पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन सर्जरी कराकर अब लड़की बन चुके हैं. आर्यन की नई पहचान अनाया बांगड़ बन चुकी है.
अनाया बांगड़ ने अब फैंस को एक बड़ी गुडन्यूज दी है. लड़की बनने के बाद अनाया क्रिकेट की दुनिया में अपना कमबैक कर रही हैं.
अनाया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने गुडन्यूज दी. अनाया बोलीं- मेरे पास एक गुडन्यूज है, जिसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं. मैं वुमन एलीट क्रिकेट 2027 में अपना कमबैक कर रही हूं.
'मैं इसके बारे में बहुत कुछ शेयर करना चाहती हूं, लेकिन अभी मैं नहीं कर सकती. बस इतना बता सकती हूं कि मुझे एक ऑर्गेनाइजेशन से क्लियरेंस मिल चुकी है. मैं सारी चीजें शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं.'
अनाया ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट में अपने कमबैक का ऑफशियल ऐलान कर दिया है. अनाया ने लिखा- आप सभी को अब 2027 में फील्ड पर मिलूंगी.
बता दें कि जेंडर चेंज सर्जरी से पहले अनाया क्रिकेट में एक्टिव थीं. एक लड़के के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में पहचान बनाई थी. मुंबई के स्थानीय क्लब क्रिकेट में इस्लाम जिमखाना की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2019 में पुडुचेरी की ओर से नेशनल अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी भी खेली थी.
लेकिन लड़के से लड़की बनने के बाद उन्हें क्रिकेट खेलने की परमिशन नहीं थी. अब जेंडर चेंज के बाद आर्यन, अनाया के रूप में एलीट वुमन क्रिकेट खेलने वाली हैं.
फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वो आर्यन के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी नई पहचान अनाया के तौर पर फील्ड पर धमाल मचाएंगी. तो आप एक्साइटेड हैं ना अनाया को क्रिकेट के मैदान पर देखने के लिए?