scorecardresearch
 

Avengers Doomsday Trailer: आ रहा MCU का सबसे खतरनाक विलेन, थॉर-कैप्टन अमेरिका भी दिखेंगे कमजोर, रिलीज हुआ ट्रेलर

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मच अवेटेड मूवी 'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर फाइनली एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. एवेंजर्स, फैंटेस्टिक फोर और एक्स-मैन के सामने डॉ.डूम एक सबसे बड़ी चुनौती बनकर आ रहा है, जिसे रोक पाना आसान नहीं होने वाला है.

Advertisement
X
एवेंजर्स की सबसे बड़ी लड़ाई (Photo: X@marvelstudios)
एवेंजर्स की सबसे बड़ी लड़ाई (Photo: X@marvelstudios)

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने अभी तक हमें कई सारी फिल्मों के जरिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट दिलाया है. हालांकि पिछला कुछ समय उनके लिए खास नहीं रहा. मगर अब MCU एक बड़े कमबैक की तैयारी में है. वो 'एवेंजर्स: डूम्सडे' नाम से फिल्म ला रहे हैं, जिसमें अभी तक की सबसे बड़ी कास्ट को जुटाया गया है. 

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का इंतजार MCU फैंस को बेसब्री से था. इसकी वजह एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं, जो MCU के सबसे खतरनाक विलेन डॉ.विक्टर वॉन डूम बनकर लौट रहे हैं. वहीं कैप्टन अमेरिका बने क्रिस एवन्स भी इसमें नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में कई सारे एक्टर्स जिन्होंने पास्ट में आइकॉनिक किरदार निभाए हैं, उन्हें 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में शामिल किया गया है. फिल्म का ट्रेलर आज फाइनली लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुआ है, जिसमें डूम्सडे से अब पर्दा उठ चुका है. 

कैसा है एवेंजर्स की नई फिल्म का ट्रेलर?

'एवेंजर्स: डूम्सडे' ट्रेलर की शुरुआत उस बड़े खतरे के आने से होती है, जिसका अंदेशा एक्स-मैन ग्रुप को लग चुका है. उनका कहना है कि पृथ्वी पर कुछ ऐसा आने वाला है, जिसे वो रोक नहीं सकते हैं. ऐसे में उन्हें एक ऐसा फैसला लेना होगा जो सबकी तकदीर बदल देगा. इसके बाद थॉर की एंट्री होती है, जो न्यू एवेंजर्स को आने वाले खतरे के बारे में बता रहा होता है.

Advertisement

थॉर का कहना है कि उसने अभी तक कई बड़े खतरों का सामना किया है, मगर जो चीज उनकी तरफ आ रही है उससे लड़ना आसान नहीं होगा. उन्हें कई और लोगों की मदद चाहिए होगी, जो एकसाथ मिलकर इससे लड़ेंगे. हालांकि उन्हें किसी चमतकार की जरूरत होगी जो उनकी इस लड़ाई में उन्हें साथ देगा. थॉर की ये बात कहने के बाद कैप्टन अमेरिका यानी स्टीव रॉजर्स की एंट्री होती है. 

फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर में कई सारे सीटीमार मोमेंट्स भरे हुए हैं, जो MCU फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. मगर इसमें डॉ.डूम बने रॉबर्ट डाउनी जूनियर को नहीं दिखाया गया है. मेकर्स उनके सभी सीन्स को एक बड़े सरप्राइज की तरह छिपाकर रखना चाह रहे हैं. इसे एवेंजर्स एंडगेम बनाने वाले एंथनी और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 18 दिसंबर को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसका इंतजार इस समय कई लोगों को है. इसकी टक्कर सीधा ड्यून पार्ट 3 से होने वाली है. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement