एवेंजर्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली सुपरहीरो टीम मानी जाती है. इस टीम का उद्देश्य दुनिया और ब्रह्मांड को ऐसे खतरों से बचाना है, जिनसे कोई अकेला हीरो नहीं निपट सकता. एवेंजर्स की अवधारणा सबसे पहले मार्वल कॉमिक्स में सामने आई और बाद में फिल्मों के जरिए इसने वैश्विक स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की.
अगली बड़ी एवेंजर्स फिल्मों की बात करें तो एवेंजर्स: डूम्स डे, जो 18 दिसंबर, 2026 को आने की उम्मीद है, और एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स, जो 17 दिसंबर, 2027 को रिलीज होगी. ये फिल्में MCU की मल्टीवर्स सागा को खत्म करेंगी, जिसमें बड़े क्रॉसओवर होंगे और डायरेक्टर एंथनी और जो रूसो वापस आएंगे. ये फिल्में एक बड़े सॉफ्ट रीबूट के बाद आएंगी, जिसमें मल्टीवर्स के कई कैरेक्टर शामिल होंगे, जिसमें एक्स-मेन भी शामिल हैं, और ट्रेलर में साइक्लॉप्स और प्रोफेसर एक्स को दिखाया गया है.
MCU में एवेंजर्स की पहली फिल्म “द एवेंजर्स” (2012) थी, जिसने आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, थॉर, हल्क, ब्लैक विडो और हॉकआई जैसे किरदारों को एक टीम के रूप में पेश किया. इस फिल्म की सफलता ने सुपरहीरो फिल्मों की दिशा ही बदल दी. इसके बाद “एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन” (2015), “एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर” (2018) और “एवेंजर्स: एंडगेम” (2019) रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए.
एवेंजर्स की खासियत यह है कि हर सदस्य की अलग ताकत, पृष्ठभूमि और सोच होती है. आयरन मैन की तकनीक, कैप्टन अमेरिका का नेतृत्व, थॉर की दिव्य शक्ति, हल्क की अपार ताकत और ब्लैक विडो व हॉकआई की रणनीतिक क्षमता टीम को संतुलित बनाती है. इन सबके बीच टकराव, मतभेद और भावनात्मक संघर्ष भी देखने को मिलते हैं, जो कहानी को और गहराई देते हैं.
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और एंडगेम में थैनोस जैसे शक्तिशाली खलनायक के खिलाफ लड़ाई ने बलिदान, दोस्ती और जिम्मेदारी जैसे विषयों को प्रमुखता से दिखाया. खासतौर पर एंडगेम में आयरन मैन और ब्लैक विडो का बलिदान दर्शकों को भावुक कर गया.
आज एवेंजर्स सिर्फ एक फिल्म फ्रेंचाइजी नहीं, बल्कि आधुनिक पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बन चुके हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, एवेंजर्स ने यह संदेश दिया है कि एकजुट होकर किसी भी बड़े खतरे का सामना किया जा सकता है.
मार्वल की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इसने 17 साल पुरानी अवतार के महा-रिकॉर्ड को एक बार फिर पीछे छोड़ा और दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने इंडिया में लिमिटेड स्क्रीन्स पर री-रिलीज होकर तहलका मचा दिया है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके एक नया रिकॉर्ड सेट किया. MCU
साल 2019 में मार्वल ने फैंस को एक तगड़े सिनेमा एक्सपीरियंस से रूबरू कराया था, जो अब वापस सात साल बाद थिएटर्स में लौट चुका है. एवेंजर्स एंडगेम एनकोर बीते दिन रिलीज हुई और ये फिल्म क्यों खास है, ये हर MCU फैन जानता है. तो क्या इतने समय बाद भी सिनेमाघरों में वही जादू चला?
'एवेंजर्स एंडगेम' एक नए टाइटल के साथ थिएटर में रिलीज होने वाली है. इसे डूम्सडे से जुड़ी एक अहम कड़ी की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें एवेंजर्स से कुछ ऐसी गलतियां हुई हैं, जिसके चलते डॉ.डूम को आना पड़ा है.
डूम्सडे से पहले मार्वल अपनी सबसे सफल फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को दोबारा थिएटर में रिलीज कर रहा है. इंडिया में इसकी एडवांस बुकिंग चालू हो गई हैं, और ये सचमुच हैरान करने वाली है.
मार्वल के किरदार डॉक्टर स्ट्रेंज की शक्तियां उनके जादू और उनके हाथों के साइन में है. कमाल की बात ये है कि ये एक डांस फॉर्म से इन्स्पायर है. मार्वल ने एक कोरियोग्राफर से संपर्क किया और फिर बहुत मशक्कत के बाद ये फॉर्म तैयार हुआ. इसकी कहानी जानिए...
एक्स-मैन, आयरनमैन, स्पाइडरमैन ये सभी इंसान हैं या फिर कुछ और? हमने जो कहानियां देखी हैं, उसमें तो ये आम इंसान से स्पेशल बनते हैं, लेकिन मार्वल का मानना कुछ और है. क्यूंकि टैक्स बचाने के लिए मार्वल ने पूरी थ्योरी ही बदल दी थी.
मार्वल ने कई कमाल की फिल्में बनाई हैं तो कई कमाल के एक्सपेरीमेंट भी किए हैं. ऐसा ही एक कमाल का एक्सपेरीमेंट स्पाइडरमैन में हुआ था, जब एक 4 सेकंड का सीन पूरे 16 घंटे में शूट हुआ था और उसमें किसी CGI या ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल भी नहीं हुआ था.
कई साई-फाई या सुपरहीरो वाली फिल्मों में कुछ भाषाएं या दुनिया ऐसी होती है, जो हमें पूरी तरह से फिक्शन लगती हैं. लेकिन मार्वल ने कई बार फैन्स को चौंकाया है और असली चीज़ों का इस्तेमाल कर लिया है. इसी तरह ब्लैक पेंथर के वकांडा में जिस भाषा को बोला जाता है, वो भी असली है. इसकी कहानी क्या है, जानिए...
स्पाइडरमैन को ओरिजनल अवतार में तो सभी ने देखा है, लेकिन ब्लैकसूट वाला स्पाडइरमैन और भी अपग्रेडेड था. कमाल की बात ये है कि ये आइडिया किसी बड़े राइटर या फिल्ममेकर का नहीं बल्कि एक फैन का था, जिसे मार्वल ने अपना लिया था.
मार्वल की फिल्मों में जितने हीरो दिखाए हैं, मार्वल कॉमिक्स में उससे कहीं ज्यादा हीरो भरे हुए हैं. आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन एक मेंढक भी मार्वल हीरो है, जिसे थ्रॉग कहते हैं. ये हीरो मार्वल ने कब और कैसे बनाया, इसकी कहानी जानिए...
क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि स्पाइडरमैन को दुनिया का सबसे घटिया आइडिया बताया गया था. स्टेन ली ने जब इसे पेश किया तो मार्वल ने इसे नकार दिया. लेकिन आज स्पाइडरमैन मार्वल के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कैरेक्टर है.
मार्वल में थॉर द किंग ऑफ थंडर हैं, उनकी ताकत उनकी हथौड़ी है. जो तबाही मचा सकती है और दुश्मन का खात्मा कर सकती है. कमाल की बात ये है कि इसका ज़िक्र कुछ पौराणिक कथाओं में भी है, लेकिन पौराणिक कथा वाली हथौड़ी और मार्वल की कहानी में कितना फर्क है, आइए समझते हैं...
क्या आपको मालूम है कि मार्वल का द इनक्रेडिबल हल्क कभी हरा था ही नहीं? डॉक्टर ब्रूस बैनर, एक परीक्षण को करते हुए खुद को हल्क बना बैठे. पहले खुद को छिपा रहे थे, लेकिन बाद में एवेंजर्स का हिस्सा बने. इसके पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते हैं...
कैप्टन अमेरिका की शील्ड क्या सच में बन सकती है? मार्वल की दुनिया भले ही उस शील्ड को बना ले, लेकिन वैज्ञानिक नहीं मानते हैं. कैप्टन अमेरिका मार्वल का एक ऐसा किरदार है, जो अमेरिका के दुश्मनों से लड़ता है. इस किरदार के गढ़ने की कहानी भी मज़ेदार ही रही है.
मार्वल की सुपरहीरो फिल्मों में कई विलेन हुए हैं. लेकिन थानोस जैसा खतरनाक कोई नहीं था. वही थानोस जिसने सब ख़त्म कर दिया, एवेंजर्स को भी. लेकिन क्या आपको मालूम है कि मार्वल का सबसे खतरनाक किरदार का आइडिया एक क्लास में आया था. कैसे एक क्लासरूम से थानोस एवेंजर्स का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया. इस कहानी को जानिए...
सुपरहीरोज़ की दुनिया दिखाने वाली मार्वल में एक कैरेक्टर ऐसा भी है, जो रियल लाइफ इवेंट से प्रभावित नज़र आता है. स्टेन ली ने जब ब्लैक विडो के कैरेक्टर को गढ़ा, तब अमेरिकी उस वक्त के सोवियत संघ के साथ कल्प वॉर में व्यस्त थे. कोल्ड वॉर के उसी दौर में ऐसे कई किरदार दिखते हैं, जो ब्लैक विडो की प्रेरणा बने. पढ़िए मार्वल के इस कैरेक्टर की कहानी...
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मच अवेटेड मूवी 'एवेंजर्स डूम्सडे' का ट्रेलर फाइनली एक लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. एवेंजर्स, फैंटेस्टिक फोर और एक्स-मैन के सामने डॉ.डूम एक सबसे बड़ी चुनौती बनकर आ रहा है, जिसे रोक पाना आसान नहीं होने वाला है.
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इसकी रिलीज डेट टीज कर रहे थे. अब फाइनली 'किंग' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है.
लेटिशिया राइट के किरदार शुरी का भारी भरकम नैरेशन टीजर में सुना जा सकता है. लेटिशिया ने एक्टर चैडविक बोसमैन की मौत के बाद 2022 में आई फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' में ब्लैक पैंथर की भूमिका निभाई थी. टीजर में फैंटास्टिक फोर का थिंग भी वकांडा आ गया है.
Chandrayaan-2 हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम से 65.17 फीसदी सस्ता है. इतना ही नहीं, भारतीय मून मिशन की कीमत अमेरिका से 55.70 फीसदी, चीन से 85.24 फीसदी और रूस से 93.80 फीसदी कम है. अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाले देशों के मुकाबले भारत से उपग्रह भेजना कम खर्चीला है.